शहबाज शरीफ 
विदेश

कंगाल पाकिस्तान हुआ मालामाल, समुद्री सीमा में मिला तेल और गैस का बड़ा भंडार

पाकिस्तान के लिये खुशखबरी है। अब कंगाल पाकिस्तान मालामाल होने जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान की समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भंडार इतना बड़ा है कि इसके दोहन से पड़ोसी देश की किस्मत बदल सकती है।

साक्षी सिंह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लिये खुशखबरी है। अब कंगाल पाकिस्तान मालामाल होने जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान की समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भंडार इतना बड़ा है कि इसके दोहन से पड़ोसी देश की किस्मत बदल सकती है।

डॉन न्यूज टीवी ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि तेल और गैस भंडार की मौजूदगी की पुष्टि के लिए एक मित्र देश के सहयोग से तीन साल तक सर्वेक्षण किया गया था।

पाकिस्तान सरकार को दी सूचना

भौगोलिक सर्वेक्षण से पाकिस्तान को भंडार के स्थान की पहचान करने में मदद मिली। संबंधित विभागों ने सरकार को पाकिस्तानी समुद्री सीमा में तेल संसाधनों के बारे में जानकारी दी है।

लग सकते हैं कई साल

अधिकारी ने कहा कि इन संसाधनों से लाभ उठाने के लिए बोली और अन्वेषण प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि निकट भविष्य में अन्वेषण कार्य शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि कुओं की खुदाई और वास्तव में तेल निकालने के काम में कई साल लग सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में पहल करने और जल्दी से काम पूरा करने से देश की आर्थिक किस्मत बदलने में मदद मिल सकती है। कुछ अनुमान बताते हैं कि यह खोज दुनिया में चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस भंडार है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल