शहबाज शरीफ का झूठ बेनकाब, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

शहबाज शरीफ का झूठ बेनकाब, पाकिस्तानी अखबार ने खोली पोल, एयरफोर्स का 'ड्रामा' हुआ फेल

इशाक डार ने यह जताने की कोशिश की कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान एयर फ़ोर्स की शक्ति को मान्यता देता है, हालांकि उनका ये दावा झूठा साबित हुआ। लेकिन इसके बावजूद डार ने अब तक इस पर कोई ठोस सफाई नहीं दी है।

अमन उपाध्याय

नई दिल्ली: एक बार फिर पाकिस्तान ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। पाकिस्तान भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद नए-नए झूठे दावे करने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार लगातार बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। हाल ही में उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि ब्रिटेन के टेलीग्राफ अखबार ने पाकिस्तानी एयरफोर्स को बेहद ताकतवर और आसमान का बिना किसी प्रतिस्पर्धा वाला बादशाह बताया है।

लेकिन डार के इस दावे की सच्चाई खुद पाकिस्तान के अखबार डॉन ने उजागर कर दी। दरअसल, डार ने टेलीग्राफ के एक फेक AI तस्वीर का हवाला देते हुए पाकिस्तानी एयरफोर्स की खूब तारीफ की थी, लेकिन डॉन ने इस दावे का फैक्ट चेक कर इसे पूरी तरह झूठा साबित कर दिया।

एआई तकनीक का उपयोग करके फर्जी पेज तैयार

सोशल मीडिया पर लोगों ने टेलीग्राफ अखबार के एक फर्जी पेज को भी साझा किया। यह फर्जी पेज एआई तकनीक का उपयोग करके तैयार किया गया था और इसे ब्रिटेन के टेलीग्राफ अखबार के डिज़ाइन और स्टाइल में बनाया गया था। हालांकि, डॉन ने अपने फैक्ट-चेक में इस नकली पेज की कई गलतियां उजागर कीं।

इशाक डार ने इस झूठे दावे के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान एयर फ़ोर्स (PAF) की ताकत को स्वीकार करता है। लेकिन संसद में इस दावे के झूठे होने के सामने आने के बाद भी डार ने अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी इस मामले में मौन साधे हुए है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की सरकार ने इस तरह के झूठे और बेतुके दावे किए हों।

भारतीय सेना ने कई आतंकी अड्डों को किया नष्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" चलाकर पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को करारा जवाब दिया। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने कई आतंकी अड्डों को नष्ट कर दिया। इस हमले से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसकी हर योजना असफल रही। भारत ने भी जोरदार पलटवार करते हुए पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया और उसे भारी क्षति पहुंचाई, जिसे पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह