पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

Islamabad Blast: अपनी नाकामी छुपाने में लगे पाकिस्तानी, मोहसिन नकवी ने बिना सबूत भारत पर लगाए झूठे आरोप

Pakistan News: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भारत पर उग्रवादी संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाया, लेकिन इस्लामाबाद हमले में भूमिका के कोई सबूत पेश नहीं किए।

अक्षय साहू

Mohsin Naqvi Controversial Comments Against india: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत उनके देश में उग्रवादी संगठनों को समर्थन दे रहा है, हालांकि उन्होंने अपने दावों के पक्ष में कोई सबूत नहीं दिया। इससे पहले पाकिस्तान शुक्रवार को इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले को लेकर भी भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की थी। जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था और आपत्ती जताई थी।

मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में अब तक कम से कम 36 लोगों के मारे जाने की खबर है, इसके अलावा 160 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहा हैं। शिया मस्जिद पर यह हमला उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे।

भारत ने दिया करारा जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपनी सामाजिक समस्याओं से निपटने के बजाय, अपनी घरेलू चुनौतियों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत इस तरह के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता है, जो पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं।

इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी बिना किसी सबूत के इस हमले में भारत और अफगानिस्तान की संलिप्तता का दावा किया था। वहीं, गृह मंत्री नकवी ने शनिवार को कहा कि दाएश (ISIS) और तालिबान के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं से फंडिंग और निर्देश मिल रहे हैं, और उन्होंने इसका इशारा भारत की ओर किया। नकवी ने दोहराया कि इन संगठनों को भारत से वित्तीय सहायता मिल रही है, हालांकि इसके समर्थन में कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया।

हमले का मास्टरमाइंड अफगान नागरिक

नकवी ने यह भी दावा किया कि इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल है। उनके मुताबिक ये गिरफ्तारियां खैबर पख्तूनख्वा में छापेमारी के दौरान हुईं। उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक तरह का टेस्ट केस थी और दावा किया कि हमले का मास्टरमाइंड अफगान नागरिक है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?