पाकिस्तान में हिंदू युवक की सरेआम पिटाई, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान में हिंदू युवक की सरेआम पिटाई, बहन रो-रो कर मांगती रही रहम की भीख; देखें VIDEO

पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कराची में एक कारोबारी ने एक हिंदू युवक की बेरहमी से पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित की बहन बार-बार..

अमन उपाध्याय

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे व्यवहार से दुनिया अनजान नहीं है। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसने इन अत्याचारों की सच्चाई को उजागर कर दिया है। यह वीडियो पाकिस्तानी मीडिया कारोबारी सलमान फारूक का है, जिसमें वह एक हिंदू युवक की बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। यह घटना कराची के हाई-प्रोफाइल इलाके डिफेंस सोसाइटी की बताई जा रही है, जिसे देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है।

बॉयोनिक फिल्म्स के मालिक सलमान फारूक ने एक हिंदू युवक सुधीर धुन राज की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसकी बाइक गलती से उनकी कार से टकरा गई थी। यह घटना कराची के डिफेंस सोसाइटी इलाके की है, जब सुधीर अपनी बहन कल्पना के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते में इत्तेहाद इलाके में उसकी बाइक सलमान फारूक की गाड़ी से हल्की सी टकरा गई।

रहम की गुहार लगाती रही बहन

इस मामूली बात पर सलमान फारूक और उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने सुधीर को पकड़कर बेरहमी से पीटा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान फारूक एक हिंदू युवक का हाथ पकड़े हुए हैं, जबकि उसी दौरान कार में बैठा सुरक्षा गार्ड उस युवक को लगातार थप्पड़ मारता है। इस भयावह दृश्य के बीच युवक की बहन कल्पना सलमान फारूक के सामने हाथ जोड़कर अपने भाई को छोड़ने की विनती करती रही, लेकिन उसकी गुहार को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

देखें Video-

गिरफ्तार हुआ सलमान फारूक

रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गहरा गुस्सा देखने को मिला। कई लोगों ने सलमान फारूक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत के आधार पर फारूक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फारूक पर जान से मारने की धमकी देने, शारीरिक हमला करने, गालियां देने और महिलाओं को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सलमान फारूक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अदालत में पेशी के दौरान वकीलों में काफी नाराजगी देखने को मिली, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस को उन्हें सुरक्षा के बीच वहां से ले जाना पड़ा।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?