पब्लिक इवेंट में लड़खड़ाकर गिर पड़े पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान को संभालने के चक्कर में औंधे मुंह गिरे पाकिस्तान के डिप्टी PM, सोशल मीडिया पर शर्मनाक VIDEO वायरल

Pakistan Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिर पड़े। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

अक्षय साहू

Ishaq Dar's Red Carpet Fall: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार हाल ही में एक शर्मनाक स्थिति में फंस गए। रविवार को इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलत्ती का स्वागत करते समय इशाक डार रेड कार्पेट पर लड़खड़ाकर गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर पाकिस्तान और उसके नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि इशाक डार मिस्र के नेता का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन संतुलन खोने के कारण जमीन पर गिर जाते हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मी उन्हें उठाते हैं और स्थिति को संभालते हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां और मीम्स बनकर वायरल हो गए, जिनमें पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ईरान युद्ध में शांति के लिए वार्ता

इस घटना का समय भी खास महत्व रखता है। मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के बीच दो दिवसीय वार्ता चल रही है, जिसका उद्देश्य ईरान युद्ध को शांत करने की कोशिश करना है। हालांकि इस वार्ता में अमेरिका और इजरायल शामिल नहीं हैं, जो इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले प्रमुख खिलाड़ी माने जाते हैं।

शहबाज ने ईरानी राष्ट्रपति से की बातचीत

हाल के हफ्तों में इस्लामाबाद ने अपनी कूटनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से लगातार संपर्क में हैं। वहीं अधिकारियों ने बातचीत के लिए जगह बनाने के प्रयास में कई क्षेत्रीय पक्षों से संपर्क साधा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिका-ईरान कूटनीति के अप्रत्यक्ष प्रतिभागी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को प्रभावित कर सकती हैं। उप प्रधानमंत्री का गिरना सिर्फ एक शारीरिक दुर्घटना नहीं है, बल्कि इसे राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पाकिस्तान की राजनयिक साख पर सवाल उठाए हैं, जबकि देश के नेताओं की पेशेवर छवि भी कुछ हद तक धूमिल हुई है।

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग