सांकेतिक तस्वीर  
विदेश

हिंदू लड़की पर पाकिस्तान में सितम...किडनैप कर धर्म बदला, फिर 7 बच्चों के बाप से करा दी गई शादी

Pakistan Missing Hindu Girl: पाकिस्तान के सिंध में मूक-बधिर हिंदू नाबालिग के कथित अपहरण, जबरन धर्मांतरण और शादी का मामला सामने आया है, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

अक्षय साहू

Hindu girl Converted in Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मूक-बधिर हिंदू नाबालिग लड़की, जो पिछले नौ दिनों से लापता थी, अब मीडिया के सामने आई है। उसके पास इस्लाम धर्म अपनाने का प्रमाण पत्र था और उसने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने का दावा किया है, जो उम्र में उससे कई साल बड़ा है।

यह घटना सिंध के बदिन जिले के कोरवाह कस्बे की है। लड़की के अचानक गायब हो जाने के बाद उसके माता-पिता ने अपहरण की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को, लड़की बदिन प्रेस क्लब में अपने कथित पति के साथ सामने आई। उसने इस्लाम धर्म में परिवर्तित होने का प्रमाण पत्र दिखाया और दावा किया कि उसने स्वेच्छा से शादी की है।

पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग

हालांकि, लड़की के पिता ने इस दावे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि सुनने और बोलने में अक्षम, नाबालिग लड़की एक ऐसे व्यक्ति से शादी करने के लिए कैसे राजी हो सकती है, जो न सिर्फ मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लिप्त है बल्कि पहले से सात बेटियों का पिता है।

हिंदू और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन दरवार इत्तेहाद पाकिस्तान के प्रमुख शिव कच्छी ने इसे जबरन अपहरण और धर्मांतरण का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से बार-बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कच्छी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले को अदालत में ले जाने के लिए वकीलों से संपर्क किया है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि लड़की ने यह निर्णय अपनी मर्जी से लिया होगा।

रिपोर्ट से खुली पाकिस्तान की पोल

अल्पसंख्यक अधिकार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की आबादी कुल जनसंख्या का लगभग 1.2 प्रतिशत है, यानी करीब 19.6 लाख लोग। इनमें से लगभग 96 प्रतिशत सिंध प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। हाल के वर्षों में पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदू और ईसाई समुदाय की नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और विवाह के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील