पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार, फोटो - सोशल मीडिया  
विदेश

सिंधु जल समझौता रोकने पर रोने लगा पाकिस्तान, भारत से कर दिया ये डिमांड

इशाक डार ने कहा कि अगर जल संधि का मुद्दा नहीं सुलझा तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा क्षेत्रीय शांति के लिए अहम है।

विकास कुमार उपाध्याय

इस्लामाबाद : भारत-पाकिस्तान तनाव खत्म होने के बाद सब कुछ अब सामान्य रूप से धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। पर पाकिस्तान के बॉर्डर वाले इलाके में अभी भी तनाव जैसा माहौल बना हुआ है। पूर्ण सीजफायर पर बात होने के बाद भी बीते रात खबर आई थी कि पाकिस्तान फिर से सीजफायर तोड़ने का प्रयास किया है।

ऐसे में अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कहना है कि हमने भारत के खिलाफ परमाणु हथियार तैनात करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया कि हम भारत से जमीन और आसमान दोनों जगह लड़ने में सक्षम हैं, जबकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए युद्ध जैसे हालात में पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह नुकसान उठाना पड़ा है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि हमने भारत के खिलाफ परमाणु हथियार तैनात करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। इशाक डार ने आगे कहा कि कभी-कभी ऐसी गंभीर परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं कि आपको कुछ फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन हम परमाणु हथियार तैनात किए बिना भी तनाव को संभालने में सक्षम हैं।

इशाक डार ने सिंधु जल समझौते को लेकर किया डिमांड

इतना ही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने एक और धमकी देते हुए कहा कि अगर सिंधु जल संधि का मुद्दा नहीं सुलझा तो भारत और पाकिस्तान के बीच लागू संघर्ष विराम खतरे में पड़ सकता है। इशाक डार ने इस ओर भी इशारा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली अगली बैठक में सिंधु जल समझौते पर चर्चा होनी चाहिए। इशाक डार ने कहा कि अगर जल संधि का मुद्दा नहीं सुलझा तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा क्षेत्रीय शांति के लिए अहम है। अगर कश्मीर मुद्दा नहीं सुलझा तो स्थायी शांति भी मुश्किल में पड़ सकती है। पाकिस्तानी मंत्री के बयान से यह बात तो साफ है कि सिंधु जल संधि का रुकना उनके लिए बेहद दुखद साबित हो रहा है।

सिंधु नदी का पानी इसलिए है अहम

आपोक जानकारी के लिए बताते चलें कि पाकिस्तान में पंजाब से लेकर सिंध तक सिंधु नदी का पानी खेतों की सिंचाई से लेकर पीने के पानी तक के लिए अहम होता है। फिलहाल, भारत ने सिंधु जल समझौता रोकने का सिर्फ ऐलान किया है और जमीन पर इसका कोई असर नहीं है।

लेकिन जिस तरह से भारत सरकार ने हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट्स पर बांधों के निर्माण में तेजी लाने के प्रयास शुरू किए हैं, उससे पाकिस्तान में आशंकाओं का दौर पैदा हो गया है। पाकिस्तानियों को लगता है कि अगर भारत सिंधु का पानी मोड़ने में सफल हुआ तो उन्हें पीने के पानी से लेकर फसलों तक का संकट झेलना पड़ेगा।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच