पाक और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर शांति वार्ता विफल होने के बाद भारी गोलीबारी शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

शांति वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर शुरू किए हमले, मिल रहा मुंहतोड़ जवाब

Border Clashes Resume: पाक और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर शांति वार्ता विफल होने के बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए, अफगान सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

प्रिया सिंह

Pakistan Afghanistan Peace Talks: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते शुरू हुई शांति वार्ता किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना ही विफल हो गई, जिसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हो गई। पाकिस्तान ने कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की ओर हमले किए। अफगान सेना भी पीछे नहीं हटी और इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिससे बॉर्डर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सीमा पर फिर भड़की हिंसा, पाकिस्तान के हमले शुरू

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में शुरू हुई शांति वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर भारी गोलीबारी फिर से शुरू हो गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। सोमवार की आधी रात के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की तरफ हमले किए गए। इन हमलों का अफगान सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, जिससे सीमा पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

अफगान सेना ने की जवाबी कार्रवाई

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तानी हमलों के बाद इस्लामिक अमीरात बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पाकिस्तानी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में गोलीबारी की। दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने अफगान सेना पर चमन बॉर्डर पर बिना उकसावे के गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह सतर्क है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शांति वार्ता हुई बेनतीजा, तनाव बढ़ा

सीमा पर हुई फायरिंग की ये घटनाएं दोनों देशों के बीच शांति वार्ता बिना किसी सफलता के समाप्त होने के दो दिन बाद हुई हैं। हालांकि, दोनों पक्ष सीजफायर जारी रखने पर सहमत हुए थे, लेकिन जमीनी हकीकत अलग दिखी।

पिछले हफ्ते सऊदी अरब में नए सिरे से हुई वार्ता का मकसद अक्टूबर में बॉर्डर पर हुई घातक झड़पों के बाद तनाव कम करना था। इन बैठकों का आयोजन कतर, तुर्की और सऊदी अरब की तरफ से किया गया था। वार्ता विफल होने के कारण एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान पर हमले करने का आरोप लगाया है, जिससे आपसी संबंध और बिगड़ रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?