आमेर रजा को पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल बनाया गया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

आसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा

Pakistan Army: पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा को फोर-स्टार जनरल बनाकर नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड का पहला प्रमुख नियुक्त किया है। रजा अब आसिम मुनीर के बाद सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी बन गए हैं।

अक्षय साहू

Pakistan General Aamer Raza: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा को प्रमोट कर फोर-स्टार जनरल बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्हें देश का पहला कमांडर, नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड (CNSC) नियुक्त किया गया है। यह पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था में नया और बेहद अहम पद माना जा रहा है। इस नियुक्ति के बाद आमेर रजा को सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बाद सबसे प्रभावशाली सैन्य अधिकारियों में गिना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि आमेर रजा को फोर-स्टार जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह पहले से नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के तहत नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें आधिकारिक रूप से इस नए सैन्य कमांड का पहला प्रमुख बनाया गया है। उन्हें पहले हिलाल-ए-इम्तियाज (सैन्य) और सितारा-ए-बसालात जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं। रजा को फोर-स्टार जनरल बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि वो आगे चलकर आसिम मुनीर की जगह लेंगे।

सेना में काम करने का लंबा अनुभव

आमेर रजा का सैन्य करियर तीन दशक से ज्यादा लंबा रहा है। वह 1988 में 6th लांसर्स रेजिमेंट में कमीशन हुए थे। इसके बाद उन्होंने 41वें चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, IV कोर के कमांडर और हैवी इंडस्ट्रीज टैक्सिला के चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने दक्षिण वजीरिस्तान में इन्फैंट्री ब्रिगेड, एक आर्मर्ड ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की भी कमान संभाली है।

आमेर रजा ने कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, क्वेटा और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, इस्लामाबाद से सैन्य शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम से इंटरनेशनल रिलेशंस की डिग्री भी है। इसके अलावा उन्होंने डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज और आर्ट्स एंड साइंस ऑफ वॉरफेयर में मास्टर डिग्री हासिल की है। उनके अनुभव और शैक्षणिक पृष्ठभूमि को इस नियुक्ति की बड़ी वजह माना जा रहा है।

नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड में कर चुके हैं काम

हालिया संवैधानिक संशोधनों के बाद चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) का पद समाप्त कर नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड बनाया गया है। यह कमांड नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के अधीन काम करेगी और पाकिस्तान की रणनीतिक संपत्तियों तथा परमाणु हथियारों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी। NCA की स्थापना 2 फरवरी 2000 को हुई थी, जबकि यह नया सैन्य पद 2025-26 के रक्षा सुधारों के तहत बनाया गया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच