ड्रोन हमले के बाद की तस्वीर- फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

Drone Attack in Pakistan : पाकिस्तान के 5 बड़े शहरों पर ड्रोन से हमला, जान बचाकर भाग रहे आतंकी- देखें-VIDEOS

Drone Attack In Pakistan: पाकिस्तान के 5 बड़े शहरों पर ड्रोन से हमला किया गया है। हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से कहा गया कि यह हमला इजराइली ड्रोन से भारत ने किया है।

Saurabh Pal

नवभारत डिजिटल डेस्कः पाकिस्तान में तबाही अब भी जारी है। कई बड़े शहरों पर ड्रोन से हमला किया गया है, ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है। एक्स पर ऐसे कई वीडियो इस दावे के साथ शेयर किए जा रहे हैं कि पाकिस्तान के 5 बड़े शहरों पर ड्रोन से अटैक हुआ है। इन शहरों में लाहौर, कराची, सियालकोट , गुजरावाला, और रावलपिंडी शामिल हैं। यह ड्रोन भारतीय एयरफोर्स द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद गिरे हैं।

दावों के मुताबिक सियालकोट और लाहौर में पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम यूनिट्स को इन ड्रोन हमलों से भारी नुकसान हुआ है। वहीं न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस ड्रोन हमले में पाकिस्तान के 3 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए हैं।

पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम तबाह

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने पाकिस्तान में 3 जगहों पर HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किया है। इन्हें तबाह करने में भारत ने हैरोप ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। पाकिस्तान ने चीन से HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम हासिल किया है। इसे FD-2000 भी कहा जाता है। यह एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जिसे विमान और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है।

देखें वीडियो: 

रावलपिंडी में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।

ड्रोन स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान स्थित वाल्टन की तस्वीर

पाकिस्तानी सेना का दावा इजराइली ड्रोन से भारत ने किया हमला

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान में इजराइली ड्रोन हेरोप से हमला किया है। चौधरी के मुताबिक गुरुवार को लाहौर में हुए ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। वहीं मियानों में एक शख्स की मौत हुई है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?