रहीम यार खान एयरबेस अब भी बंद, पाक ने फिर जारी किया NOTAM, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ऑपरेशन सिंदूर का असर बरकरार! रहीम यार खान एयरबेस अब भी बंद, पाक ने फिर जारी किया NOTAM

India Strike on Pak: पाकिस्तान ने एक बार फिर रहीम यार खान एयरबेस के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है। यह वही एयरबेस है जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया था।

अमन उपाध्याय

Pakistan News: पाकिस्तान ने एक बार फिर रहीम यार खान एयरबेस के लिए NOTAM जारी किया है। यह वही एयरबेस है जो मई 2025 में भारतीय वायुसेना की हवाई हमले का निशाना बना था। इस हमले में एयरबेस का रनवे काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सका है। अनुमान है कि यह रनवे 15 अगस्त 2025 तक बंद रहेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना के हमले में रहीम यार खान एयरबेस के रनवे को भारी नुकसान पहुंचा था और अभी भी इसकी मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ है। पाकिस्तान द्वारा जारी NOTAM से साफ पता चलता है कि यह एयरबेस अभी पूरी तरह से चालू स्थिति में नहीं लौट पाया है। इससे पहले, 18 जुलाई को भी पाकिस्तान सरकार ने इस एयरबेस को लेकर NOTAM जारी किया था।

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण एयरबेस

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित रहीम यार खान एयरबेस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। रिपोर्टों के अनुसार, इस एयरबेस पर केवल एक ही रनवे (01/19) मौजूद है, जिसकी सतह बिटुमिनस बनी हुई है और इसकी कुल लंबाई लगभग 3,000 मीटर (9,843 फीट) है। पाकिस्तान वायुसेना अपने कई प्रमुख हवाई अभियानों का संचालन इसी ठिकाने से करती है। यह एयरबेस भारतीय सीमा के नजदीक स्थित होने के कारण और भी अधिक संवेदनशील माना जाता है।

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 10 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण एयरबेस को सटीक निशाना बनाया था। इस हमले में DRDO के स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन (SAAW) का उपयोग किया गया था, जिसके कारण पाकिस्तान के इस एयरबेस के रनवे को भारी नुकसान पहुंचा और उसकी कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई।

तीन महीने से ज्यादा का लगेगा वक्त

ताजा जारी NOTAM से स्पष्ट है कि पाकिस्तान इस हमले के असर से अब तक पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है। रणनीतिक दृष्टि से अहम रहीम यार खान एयरबेस को दोबारा सक्रिय करने में उन्हें तीन महीने से ज्यादा का वक्त लग रहा है, जो भारतीय हमले की सटीकता और इसके लंबे असर की गवाही देता है।

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल