(Photo courtesy of the Virginia Lottery) 
विदेश

वैलेंटाइन डे पर पति ने दिया ऐसा 'गिफ्ट' की भड़क गई बीवी, उसी उपहार ने बदल दी जिंदगी

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: इंसान की जिंदगी कब बदल जाये, कोई बता नहीं सकता, ऐसा ही कुछ मामला इन दिनों सामने आया है, जहां एक महिला की जिंदगी यूं बदल गई। दरअसल ये घटना हेमार्केट (Haymarket) की है, यहां मारिया चिकास (Maria Chicas) नाम के इस महिला को वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर उनके पति ने उपहार के तोर पर लॉटरी का टिकट दिया था। इसके बाद जो हुआ वो वाकई में काफी दिलचस्प है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है.. 

पति ने उपहार में दी लॉटरी टिकट 

हम सब जानते है वैलेंटाइन डे के इस खूबसूरत मौके पर हर कोई अपने पार्टनर को एक खास तोहफा देता है। इसमें फूल, चॉकलेट्स, टैडी आदि शामिल हैं, लेकिन इस महिला के पति ने उन्हें कुछ अलग तोहफा देने का सोचा, और लॉटरी का टिकट गिफ्ट किया था। अब ऐसे मने महिला ने किया किया होगा? जाहिर सी बात है जहां हर इस खास दिन पर पति अपने पत्नी को कुछ खास गिफ्ट देता है ऐसे में वैलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर पति द्वारा लॉटरी टिकट गिफ्ट में मिलने पर महिला खुश नहीं थी और इतना ही नहीं बल्कि वो अपने पति से नाराज भी हो गई थी। 

उपहार देख हो गई थी नाराज 

 ऐसे खास दिन पर  मिला यह उपहार उसे उस समय एक कागज का टुकड़ा लग रहा था, क्योंकि पहले भी पति ने लॉटरी का टिकट खरीदा था। लेकिन कभी उसकी लॉटरी लगी नहीं थी। जब पति ने अपनी पत्नी को लॉटरी का तोहफा दिया तो पत्नी काफी नाराज थी, लेकिन अब उसी टिकट ने दोनों की किस्मत बदल दी है, और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, वह मालामाल हो गई। 

अब हुई मालामाल 

जी हां जो महिला उस कागज के टुकड़े को देखकर नाराज हो गई थी, वह पत्नी अब ख़ुशी के मारे झूम रही है। क्योंकि उसी लॉटरी के टिकट से उसने 10 करोड़ रुपये जीत लिए हैं।  यहां तक कि लॉटरी लगने पर पति को भी भरोसा नहीं हुआ और जब इनामी राशि के बारे में पता चला तो पति और पत्नी दोनों के होश उड़ गए, वे काफी चौंक गए। बता दें कि पत्नी ने वर्जिनिया लॉटरी टिकट (Virginia Lottery ticket) जीता, जिसकी रकम 10 करोड़ रुपये थी।

महिला को नहीं हुआ विश्वास

इस बारे में महिला ने बताया कि जब उनकी लॉटरी लगी तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, की वाकई में उनको लॉटरी लगी है। बता दें कि इस बात की जानकारी उनके पति ने ही उन्हें दी। जब पति ने यह बात बताई तो उन्होंने अपने पति से कहा को वो झूठ बोल रहे हैं। लेकिन सच्चाई पता चलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने बताया कि वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले उनके पति ने मानसस में 9103 मैथिस एवेन्यू स्थित इन एंड आउट मार्ट से यह लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसने अब उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है। 

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?