ओमान समुद्र में डूबी 14 भारतीयों से भरी नाव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

Oman News: समुद्र में डूबी 14 भारतीयों से भरी नाव, बचाव के लिए पहुंची अमेरिकी नौसेना

Oman Boat Accident: ओमान के रास अल हद्द तट के पास बड़ा हादसा हुआ। समुद्र में 14 भारतीयों को लेकर जा रही एक पारंपरिक धौ (नौका) डूब गई।

दिव्या सिंह

Oman Boat Accident News: ओमान के रास अल हद्द तट के पास समुद्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, 14 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही एक पारंपरिक धौ (नौका) अचानक संकट में फंसकर डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही अमेरिकी नौसेना, भारतीय नौसेना और अन्य समुद्री एजेंसियों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 जून की सुबह रास अल हद्द तट से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में हुई। समुद्र में संकटग्रस्त नौका की सूचना मिलते ही अमेरिकी नौसेना का पी-8 समुद्री निगरानी विमान मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान ने तुरंत समुद्र में एक लाइफ राफ्ट गिराई, जिससे नौका पर सवार लोगों को सुरक्षित आश्रय मिल सका।

समुद्र में डूबी भारतीयों से भरी नाव

अमेरिकी नौसेना ने अपनी निगरानी के दौरान पुष्टि की कि, नाव पर मौजूद सभी लोग लाइफ राफ्ट में स्थानांतरित हो गए हैं। इसके बाद आसपास मौजूद जहाजों से भी सहायता मांगी गई। सेंट किट्स एंड नेविस ध्वज वाले व्यापारी जहाज ‘एमवी जबल अली 9’ को अपना मार्ग बदलकर राहत अभियान में शामिल किया गया। यह जहाज उस समय सोहर से मुंबई की ओर जा रहा था।

14 भारतीयों के सुरक्षित होने की उम्मीद

घटना की जानकारी भारतीय नौसेना और संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है। सभी एजेंसियां मिलकर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी 14 भारतीयों के सुरक्षित होने की उम्मीद है, हालांकि अंतिम आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि, पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों में तीन ऐसे जहाजों पर हमला किया गया है, जिन पर भारतीय सवार थे। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ऐसे ही एक और जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत हुई है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इन खबरों का खंडन किया है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप