जेन्सेन हुआंग Source- Social Media
विदेश

इस्तीफे के 11 दिन बाद फिर CEO बने जेन्सेन हुआंग, अमेरिकी अधिकारियों से सलाह के बाद NVIDIA का बड़ा फैसला

Jensen Huang Returns: NVIDIA ने जेन्सेन हुआंग को फिर से CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त किया है। कुछ दिन पहले ही बोर्ड ने उनकी वापसी की संभावना से इनकार किया था।

अर्पित शुक्ला

Jensen Huang Reinstated: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी NVIDIA के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग की कंपनी में वापसी हो गई है। कंपनी के बोर्ड ने उन्हें फिर से चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO), प्रेसिडेंट और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सदस्य नियुक्त किया है। NVIDIA ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

कंपनी के बोर्ड ने कहा कि इस फैसले से पहले जेन्सेन हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें हुईं। इसके बाद बोर्ड को उनके स्पष्ट जवाबों और कंपनी का नेतृत्व करने की क्षमता पर भरोसा हुआ। बोर्ड ने यह भी बताया कि इस फैसले को लेकर उसे अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से सुझाव मिले थे। बोर्ड के मुताबिक, उसे भरोसा है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

नेतृत्व करने के लिए जेनसेन सबसे उपयुक्त: बोर्ड

बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने कहा, "बोर्ड का विश्वास है कि NVIDIA का नेतृत्व करने के लिए जेनसेन सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उनकी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है।" उन्होंने यह भी कहा, "हमें जेनसेन पर पूरा भरोसा है और हम उनके साथ फिर से काम करने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि वे कंपनी की कमान फिर से संभाल रहे हैं।"

पहले बोर्ड ने वापसी से किया था इनकार

जेन्सेन हुआंग की वापसी को NVIDIA बोर्ड के पुराने फैसले में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पिछले सप्ताह ही बोर्ड के नए चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कंपनी की अर्निंग्स कॉल के दौरान कहा था कि बोर्ड ने हुआंग का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है और उन्हें दोबारा CEO बनाने की उसकी कोई योजना नहीं है।

हुआंग ने 12 नवंबर को कंपनी के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। उनके जाने के बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया था। अब बोर्ड ने अपना फैसला बदलते हुए हुआंग को फिर से कंपनी की कमान सौंप दी है। इसके साथ ही NVIDIA में नेतृत्व को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अनिश्चितता पर विराम लग गया है।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन