न्यूयॉर्क में बाढ़ से सड़कों पर भरा पानी (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

बाढ़ से न्यूयॉर्क बेहाल, मेट्रो में घुसा पानी, इमरजेंसी का ऐलान, देखें- VIDEO

New York Flood: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। गवर्नर फिल मर्फी ने आपातकाल घोषित किया और लोगों से घर में रहने की अपील की है। बारिश से हालत गंभीर है।

अक्षय साहू

Flood in New York: मूसलाधार बारिश से न्यूयॉर्क का हाल बेहाल हो गया है। मैट्रो, सड़क, गैस स्टेशन सब पानी में डूब गए हैं। न्यूयॉर्क की तरह अमेरिका के एक और शहर न्यू जर्सी का हाल भी बारिश के बाद आई बाढ़ से बेहाल है। स्थिति को देखते हुए न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने सोमवार देर रात इमरजेंसी की घोषणा की। साथ ही लोगों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

फिल मर्फी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ को देखते हुए मैं आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे घर के अंदर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। न्यू जर्सी, कृपया सुरक्षित रहें। उत्तर-पूर्व और मध्य-अटलांटिक क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते न्यूयॉर्क सिटी और उत्तरी न्यू जर्सी में बाढ़ की स्थिति बन गई है।

न्यूयॉर्क शहर के पांच इलाकों पर खतरा

अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाहग ने न्यूयॉर्क के पांच इलाकों मैनहट्टन, ब्रोंक्स, ब्रुकलिन, क्वींस और स्टेटन आइलैंड के लिए चेतावनी जारी की है। सोमवार को इन इलाकों में भारी बारिश और तूफान के कारण स्टेटन आइलैंड और मैनहट्टन जैसे इलाकों मे एक इंच से अधिक बारिश हुई थी। पूर्वानुमान के आधार पर इन इलाकों में रात भर लगातार बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

मैट्रो स्टेशन में घुसा पानी

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन इलाके में बाढ़ से हालात इतने खराब हैं कि पानी मैट्रो स्टेशनों में घुस गया। इस गंभीर स्थिती को देखते हुए मैनहट्टन में मैट्रो सेवा को अगले आदेस तक के लिए बंद कर दिया गया है। मैनहट्टन मैट्रो स्टेशन में पानी भरने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों से तैयार रहने की अपील

लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए न्यूयॉर्क सिटी इमरजेंसी मैनेजमेंट विभाग ने बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने आगाह किया है कि रात के समय बिना पूर्व चेतावनी के बाढ़ आ सकती है, इसलिए सभी को पहले से तैयार रहना चाहिए।

ये भी पढ़े:

लोगों को सलाह दी गई है कि वे एक इमरजेंसी बैग तैयार रखें, जिसमें मोबाइल फोन, टॉर्च और अन्य आवश्यक वस्तुएं मौजूद हों। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहें। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में आपातकालीन टीमें पूरी तरह से सतर्क हैं और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य के लिए तैनात की गई हैं। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और नगर प्रशासन ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन