अमेरिका ने ईरान पर किया हमला तो ट्रंप से खफा हो गई जनता, न्यूयॉर्क में लहराए फिलिस्तीनी झंडे, देखें वीडियो

ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले का अमेरिका की जनता ही विरोध कर रही है। न्यूयाॅर्क में लोगों ने सड़क पर उतरकर इस हमले का विराेध किया और ईरान से युद्ध न करने के नारे लगाए।

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी हमले का अमेरिकी जनता ही विराेध कर रही हैं। रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और ईरान के परमाणु स्थलों पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों की आलोचना की। प्रदर्शनकारी फिलिस्तीनी झंडे लहरा रहे थे और "ईरान से दूर रहो" और "ईरान पर युद्ध बंद करो" जैसे नारे लिखे तख्तियां थामे हुए थे। उन्होंने इजरायल पर ईरान के साथ तनाव शुरू करने और गाजा में सैन्य कार्रवाई करने का आरोप लगाया। ये लोग ईरान के फोर्डो, इस्फ़हान और नतांज़ परमाणु स्थलों पर अमेरिका के नेतृत्व वाले 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के खिलाफ़ थे। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी और धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनयिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com