मिसिसिपी नदी में समाई बोट सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
विदेश

अमेरिका में मिसिसिपी नदी पर बड़ा हादसा, टैंकर से टकराई क्रूज बोट, VIDEO आया सामने, चश्मदीद ने बताई आंखों देखी

Mississippi River Collision: अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर टैंकर की क्रूज बोट से टक्कर हो गई। हादसे में नाव पलट गई और 32 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रिया जैस

New Orleans Cruise Accident Video: अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर टैंकर ने अमेरिकन हेरिटेज क्रूज बोट को टक्कर मार दी। नाव पलट गई और 32 यात्री अस्पताल पहुंचे। सभी यात्रियों और क्रू को बचा लिया गया।

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक बड़ा टैंकर 129 यात्रियों को ले जा रहे क्रूज से टकरा गया। इस हादसे के बाद क्रूज बोट पलट गया और मलबे के साथ पूरा डूब गया। इस हादसे का डरा देने वाला वीडियो अब सामने आ गया है।

'अटलांटिक डामर' टैंकर 'अमेरिकन हेरिटेज' पैडल-बोट से टकराया

गनीमत रही की सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और जनहानि नहीं हुई। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे मिसिसिपी नदी पर यह हादसा हुआ। 'अटलांटिक डामर' नाम का टैंकर 'अमेरिकन हेरिटेज' पैडल-बोट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की बोट पलटने लगा और देखते-ही-देखते सिर्फ 15 मिनट में नदी में समा गया।

यात्रियों के उतरने के समय हादसा

दरअसल, क्रूज बोट किनारे पर लगभग 2 घंटे से खड़ी थी और यात्रियों के उतरने का इंतजार कर रही थी। न्यू ऑरलियन्स की मेयर हेलेना मोरेनो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 'अमेरिकन हेरिटेज' पर सवार सभी यात्रियों की पहचान की जा चुकी है।

32 घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। बताया जा रहा है कि 'अटलांटिक डामर' टैंकर 'अनियंत्रित हो गया था, जिसके कारण वह क्रूज बोट से जा टकराया।'

चश्मदीद ने बताया कैसे 15 मिनट में पलट गई नाव

घटना के एक चश्मदीद जेमी होल्फोर्ड ने मीडिया को बताया, "यह बिल्कुल अविश्वसनीय था। टक्कर से लेकर नाव पलटने तक, केवल 15 मिनट का समय लगा।" पोर्ट पुलिस, दमकल विभाग, कोस्ट गार्ड और आपातकालीन चिकित्सा कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

मिसिसिपी नदी में ट्रैफिक रोका गया

पोर्ट की प्रशासनिक इमारत के अंदर एक 'ट्राइएज एरिया' (घायलों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज देने की जगह) बनाया गया है। नदी में आवाजाही रोक दी गई है। नाव चलाने वाली कंपनी 'अमेरिकन क्रूज लाइन्स' ने बताया कि सभी मेहमानों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कंपनी ने कहा कि वह "इस घटना से प्रभावित सभी लोगों को लेकर बेहद चिंतित है।"

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस