नया कोरोना वायरस, फोटो - सोशल मीडिया  
विदेश

New Bat Coronavirus: दुनिया में आ रही एक और महामारी? चीन ने खोजा नया कोरोना वायरस, इंसानों के लिए खतरे की घंटी!

New Bat Coronavirus: चीन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस वायरस का नाम HKU5-CoV-2 दिया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यह कोरोना जैसी नई वायरस SARS-CoV-2 के समान मानव से मानव में फैल सकता है।

विकास कुमार उपाध्याय

New Bat Coronavirus: कोविड 19 ने पूरी दुनिया में ऐसा कहर मचाया कि कई देश आज तक उबर नहीं पाए। देश के अर्थव्यव्स्था को इस कदर झटका लगा कि वापस पटरी पर आने में कई वर्षों लग गए। इसी बीच अब खबर आ रही है कि चीन में एक नया चमगादड़ कोरोना वायरस मिला है, जो इंसानों को संक्रमित कर सकता है।

बता दें, चीन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस वायरस का नाम HKU5-CoV-2 दिया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यह कोरोना जैसी नई वायरस SARS-CoV-2 के समान मानव से मानव में फैल सकता है। यहीं वायरस कोविड-19 के लिए जिम्मेदार था।

प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली के नेतृत्व हुआ रिसर्च

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस अध्ययन का नेतृत्व प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने किया हैं, जिन्हें चमगादड़ के कोरोना वायरस पर उनके व्यापक शोध के कारण "बैटवूमन" के नाम से जाना जाता है। इस शोध में गुआंगजौ प्रयोगशाला, गुआंगजौ एकेडमी ऑफ साइंसेज, वुहान विश्वविद्यालय और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिक शामिल हुए थे।

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

चीन में मिला यह नया HKU5 वायरस कोरोना वायरस का ही एक नया वंश है, जिसे शुरुआत में हांगकांग में जापानी पिपिस्ट्रेल चमगादड़ों में पहचाना गया था। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि चमगादड़ मेरबेकोवायरस प्रत्यक्ष संचरण के माध्यम से या मध्यवर्ती मेजबानों द्वारा सुगम किए गए मनुष्यों में फैलने का एक उच्च जोखिम पैदा करते हैं।

ये हैं अब तक के कोविड के प्रमुख वेरिएंट

  • अल्फा(बी.1.1.7)
  • बीटा(बी.1.351)
  • गामा(P.1)
  • डेल्टा(बी.1.617.2)
  • ओमीक्रॉन(बी.1.1.529) और इसके सबवेरिएंट जैसे बीए.2, बीए.5 और XBB

कोविड से बचाव के लिए करें ये काम

COVID-19 से बचने के लिए कम से हमेशा हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें या अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 30 सेकंड तक धोएं। जब पब्लिक प्लेस या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाएं, तो मास्क लगाना न भूलें। अन्य लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर रखें।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा