इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा- ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की

Netanyahu Son Plot: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या करने की साजिश रची थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

प्रिया सिंह

Netanyahu Son Assassination Plot: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर अपने बेटे की हत्या की साजिश का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने उनके बेटे को जान से मारने की कोशिश की और इसकी जानकारी एजेंसियों को कई महीनों से थी।

हालांकि, इस संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले पर काफी समय से कड़ा गैग ऑर्डर यानी सूचना पर प्रतिबंध लगा हुआ था। अब खुद पीएम नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से आगे आकर इस गुप्त साजिश का खुलासा किया, जिससे इजरायल की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

इजरायल के प्रसिद्ध चैनल 14 को दिए फोन इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस अविश्वसनीय घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने इंटरव्यू में स्पष्ट कहा कि ईरान ने उनके बेटे को सीधे निशाना बनाया, लेकिन फिलहाल ईरान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह गंभीर दावा ऐसे समय किया गया है जब इजरायल और ईरान के बीच पहले से ही बेहद आक्रामक जंग और तनाव जारी है। इस ताजा खुलासे के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव अधिक बढ़ गया है, जिससे युद्ध के और भड़कने की आशंका है।

नेतन्याहू के बच्चों की सुरक्षा का बड़ा संकट

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के तीन बच्चे हैं, जिनमें उनका 35 वर्षीय बड़ा बेटा यार नेतन्याहू मियामी में रहता है। बड़ा बेटा यार अमेरिका में इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के कड़े सुरक्षा घेरे में है, जबकि छोटा बेटा अवनेर इजरायल में ही है।

छोटा बेटा काफी हद तक कैमरों से दूर रहता है और इस इंटरव्यू में यह साफ नहीं हुआ कि किस बेटे को निशाना बनाया गया था। लेकिन इस खुलासे के बाद दोनों बेटों की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियां अब सतर्क हो गई हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शिन बेट सुरक्षा एजेंसी पर तीखा विवाद

नेतन्याहू का यह दावा ऐसे समय आया है जब सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट की सुरक्षा बढ़ाने से मना किया है। इस फैसले के विपरीत प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने और अपने परिवार के लिए चौबीसों घंटे की अतिरिक्त विशेष सुरक्षा का समर्थन किया है।

उन्होंने सुरक्षा का बचाव करते हुए कहा कि जब ईरान उनके बेटे को मारने की कोशिश कर रहा है, तो यह कोई लक्जरी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई, तो ईरान की एजेंसियों को उन पर हमले का मौका मिल जाएगा।

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी