इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'अब तेहरान नहीं बना सकता मिसाइल...', आधी रात को नेतन्याहू ने की प्रेस कांफ्रेंस, ईरान युद्ध पर दिया बड़ा अपडेट

Israel-Iran War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफ़वाहों को खारिज किया और कहा कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है।

अक्षय साहू

Benjamin Netanyahu on Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार रात लाइव आकर अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया और पुष्टि की कि वह सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने ईरान युद्ध पर बात करते हुए दावा किया कि तेहरान अब यूरेनियम संवर्धन या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है।

नेतन्याहू ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान का उद्देश्य वहां के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को पूरी तरह नष्ट करना है। उन्होंने कहा, “अब 20 दिनों के बाद मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि ईरान के पास यूरेनियम को एनरिच करने या मिसाइल बनाने की कोई क्षमता नहीं है। हम न केवल बची हुई मिसाइलों को नष्ट कर रहे हैं, बल्कि उन उद्योगों को भी नष्ट कर रहे हैं जो इन कार्यक्रमों के उत्पादन को संभव बनाते हैं।”

अमेरिका को नहीं थी साउथ पार्स हमले की खबर

हाल के हवाई हमलों के बाद, ईरान ने खाड़ी देशों में तेल और गैस प्रतिष्ठानों पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल के इस हमले के बाद तनाव बढ़ गया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इजरायल अब ईरान के प्रमुख प्राकृतिक गैस क्षेत्र ‘साउथ पार्स’ पर किसी भी और हमले को रोक देगा। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान कतर पर फिर हमला करता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को तबाह कर सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने और उन्हें जमीन के नीचे छिपाने का आदेश दिया था। इजरायल इन मिसाइलों और संबंधित उद्योगों को नष्ट करने के लिए काम कर रहा है।

मैं जिंदा हूं, आप इसके गवाह

विदेशी मीडिया को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “मैं जिंदा हूं और आप इसके गवाह हैं। यह अभियान ईरानी शासन से जुड़े उन अस्तित्वगत खतरों को समाप्त करने के लिए है, जो अमेरिका, इजरायल और ईरान के लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर चुके हैं और अपने ही नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं।”

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला