नरेंद्र मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन...दिल्ली ब्लास्ट के बाद होगी पहली मुलाकात, पाकिस्तान में मची खलबली

India Israel Relations: इजरायली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता, भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया में शांति पर चर्चा की।

अक्षय साहू

Benjamin Netanyahu PM Modi Call: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई और स्पष्ट किया कि किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू से बात करते हुए कहा कि, भारत क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों का समर्थन करता है और गाजा पीस प्लान को जल्द लागू करने की जरूरत पर जोर दिया। दिल्ली ब्लास्ट के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी फोन काॅल है। इससे पहले दिल्ली धमाके बाद नेतन्याहू ने भारत का समर्थन करते हुए पीएम मोदी से बात की थी।

भारत-इजरायल के बीच सहयोग बढ़ने के संकेत

यह कॉल भारत और इजरायल के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ाने का संकेत है। दोनों देश न केवल रक्षा और सुरक्षा, बल्कि विदेश नीति और क्षेत्रीय शांति में भी मिलकर काम कर रहे हैं। मोदी और नेतन्याहू की यह बातचीत नई नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार फोन पर बातचीत कर चुके हैं। नेतन्याहू 2017 में भारत आए थे, जब दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर कई समझौते किए थे। इसके बाद से दोनों देश नियमित रूप से रक्षा, तकनीकी सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर संपर्क में हैं।

यह बातचीत दर्शाती है कि भारत-इजरायल संबंध केवल औपचारिक नहीं बल्कि रणनीतिक हैं। आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता दोनों देशों के बीच भरोसे और सहयोग को मजबूत करती है। इसके अलावा, यह भारत की पश्चिम एशिया में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका को भी दर्शाती है। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि वे भविष्य में नियमित संपर्क बनाए रखेंगे, ताकि साझेदारी और मजबूत हो सके।

जल्द कर सकते हैं मुलाकात

नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच हाल ही हुई बातचीत के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों नेता जल्द ही आमने-सामने मिल सकते हैं। इजरायली पीएम कार्यालय ने दावा किया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात निकट भविष्य में होने वाली है। यह मुलाकात दिल्ली ब्लास्ट के बाद पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच पहली होगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह मुलाकात कब और कहां होगी।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर