नेपाल में बाढ़ Social Media
विदेश

Nepal Flood Videos: तिनके की तरह सब कुछ बहा ले गया मौत का सैलाब! VIDEO में देखें तबाही के 6 खौफनाक मंजर

Nepal Flood Update: नेपाल के रसुवा जिले में भीषण बाढ़ से भारी तबाही मची है। कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बह गए और 748 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई। नेपाल ने भारत से मदद मांगी है।

अर्पित शुक्ला

Nepal Flash Flood Videos: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को आई भीषण बाढ़ सब कुछ बहा कर ले गई। रसुवागढ़ी और चिलिमे समेत कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स भी इस जल्परलय में बह गए। नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने बताया कि रसुवा और आसपास के इलाकों में लगभग 13 से 14 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स बाढ़ की चपेट में आए हैं, इस जलप्रलय से कुल 748 मेगावाट क्षमता पर असर पड़ा है।

नेपाल की भयंकर त्रासदी के कई वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अचनाक आई पानी की रफ्तार से बचने के लिए लोग इधर-उझर भागते नजर आ रहे हैं।

सरकार ने जारी किया अलर्ट

भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही के बाद नेपाल सरकार ने प्रभावित स्थानीय क्षेत्रों को अगले तीन महीनों के लिए आपदा-प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। 26 अगस्त को बाढ़ को लेकर हुई कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए आपातकालीन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

भारत से मांगी गई मदद

नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि बाढ़ में घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। बालेन शाह सरकार ने इस आपदा से उबरने के लिए भारत से मदद मांगी है।

नेपाल के गृह और रक्षा मंत्रालयों को आपदा से पीड़ितों के तत्काल बचाव और जोखिम वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नेपाली सेना निजी हेलीकॉप्टर और अन्य संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

नेपाल के बागमती प्रांत पुलिस के प्रवक्ता एसएसपी राजेंद्र प्रसाद धमाला ने कहा कि एक शव रासुआ में मिला है, 9 शव नुवाकोट और 6 शव धाडिंग में मिला है। उन्होंने बताया कि भटेकोसी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है।

वहीं, चीन के तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्रियों से रसुवागढ़ी में अचानक आई बाढ़ के बाद संपर्क टूट गया है। इस बाढ़ ने रसुवा में नेपाल-चीन सीमा के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया और सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान