अंतरिक्ष में यात्री। इमेज-एआई 
विदेश

NASA ने पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों का कराया मेडिकल एग्जिट, 3 देशों के लोगों की हो रही वापसी

NASA News: पिछले हफ्ते अफसरों ने इलाज की जरूरत वाले अंतरिक्ष यात्री की पहचान बताने से इनकार किया था। उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में जानकारी नहीं दी। इस फैसले से मिशन एक महीने समाप्त हो गया।

रंजन कुमार

NASA First Medical Evacuation: नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के पहले मेडिकल एग्जिट अभियान के तहत बुधवार को डॉक्टरों की देखभाल की जरूरत वाले एक अंतरिक्ष यात्री तीन साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो गए। अमेरिका, रूस और जापान के ये चारों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स की सहायता से सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में गुरुवार तड़के उतरने की योजना बना रहे। इस फैसले से उनका मिशन एक महीने से अधिक समय पहले समाप्त हो गया। वापसी यात्रा से पहले नासा की अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन ने कहा कि हमारे इस प्रस्थान का समय अप्रत्याशित है। मगर, मुझे इस बात पर आश्चर्य नहीं हुआ कि यह टीम एक परिवार की तरह एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद कर रहा था। एक-दूसरे का ख्याल रख रहा था।

पिछले हफ्ते अधिकारियों ने इलाज की जरूरत वाले अंतरिक्ष यात्री की पहचान बताने से इनकार कर दिया था। उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में भी जानकारी नहीं दी थी। अंतरिक्ष स्टेशन के निवर्तमान कमांडर माइक फिंके ने इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया के जरिए कहा कि बीमार अंतरिक्ष यात्री स्थिर, सुरक्षित और अच्छी तरह से देखभाल में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह जानबूझकर निर्णय लिया गया था, जिससे उचित इलाज मूल्यांकन जमीन पर हो सकें, जहां निदान की पूरी सुविधा उपलब्ध है।

फरवरी के अंत तक रहना था यात्रियों को

अगस्त 2025 में गए कार्डमैन, फिंके, जापान के किमिया युई और रूस के ओलेग प्लाटोनोव को अंतरिक्ष स्टेशन पर इस फरवरी महीने के अंत तक रहना था। मगर, 7 जनवरी को नासा ने अचानक कार्डमैन और फिंके द्वारा अगले दिन की स्पेसवाक रद्द कर दी। बाद में टीम के समय से पहले वापसी की घोषणा कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य समस्या स्पेसवाक की तैयारियों या स्टेशन के अन्य कार्यों से संबंधित नहीं थी, लेकिन मेडिकल गोपनीयता का हवाला देते हुए उन्होंने अन्य विवरण नहीं दिया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह आपातकालीन स्थिति नहीं थी।

प्रवेश और लैंडिंग की प्रक्रिया वही रहेगी

नासा ने कहा है कि उड़ान के अंत में प्रवेश और लैंडिंग की प्रक्रिया वही रहेगी। प्रशांत महासागर में रिकवरी शिप पर हमेशा की तरह मेडिकल विशेषज्ञों की टीम रहेगी। स्पेसएक्स के लिए यह एक और आधी रात को टीम की वापसी थी, जो अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होने के 11 घंटे से कम समय में हुई। नासा ने कहा कि यह पता नहीं चल सका है कि चारों को कैलिफोर्निया से ह्यूस्टन, जहां जॉनसन स्पेस सेंटर और अंतरिक्ष यात्रियों का बेस है, तक कितनी जल्दी पहुंचाया जाएगा।

सोयुज रॉकेट के प्रक्षेपण के साथ शुरू हुआ था मिशन

8 महीने के मिशन के डेढ़ महीने पूरे होने के बाद भी, जो कजाकिस्तान से सोयुज रॉकेट के प्रक्षेपण के साथ शुरू हुआ था, एक अमेरिकी और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री अब भी परिक्रमा कर रही लैब में मौजूद हैं। नासा और स्पेसएक्स फ्लोरिडा से 4 सदस्यीय नई टीम के प्रक्षेपण को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे, जिसका लक्ष्य वर्तमान में फरवरी के मध्य में रखा गया है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही