मोजतबा खामेनेई, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

मोजतबा खामेनेई जिंदा या मर गए? लीक ऑडियो ने मचाई दुनिया में सनसनी, ट्रंप के बयान ने भी बढ़ाया सस्पेंस

Khamenei Leaked Audio: एक लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इजरायली मिसाइल हमले में मौत को महज कुछ सेकंड से चकमा देकर अपनी जान बचाई थी।

अमन उपाध्याय

Mojtaba Khamenei Latest News: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक सनसनीखेज लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग से यह खुलासा हुआ है कि मोजतबा ने अमेरिका-इजरायल के एक संयुक्त हमले में अपनी जान बहुत ही नाटकीय ढंग से बचाई थी। इस खुलासे के बाद से ईरान की सत्ता के शीर्ष गलियारों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में हलचल तेज हो गई है।

सेकंडों का फासला और बच गई जान

ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑडियो 12 मार्च को वरिष्ठ ईरानी धर्मगुरुओं और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के कमांडरों की एक आंतरिक बैठक के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। बैठक में दिवंगत नेता के कार्यालय के प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहेर हुसैनी ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को इजरायल के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत किए गए भीषण मिसाइल हमले में मोजतबा बाल-बाल बच गए। हुसैनी के अनुसार, मोजतबा उस समय अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ इमारत के अंदर ही थे। लेकिन मिसाइलें गिरने से महज कुछ सेकंड पहले वे किसी जरूरी काम से आंगन की ओर बाहर निकल गए थे। जैसे ही वे बाहर आए, परिसर पर इजरायली ब्लू स्पैरो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ, जिसमें उनके पिता और दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई।

हमले की बर्बरता और भारी नुकसान

लीक ऑडियो के मुताबिक, हमले में कम से कम तीन मिसाइलें दागी गई थीं। एक मिसाइल मुख्य निवास पर, दूसरी मोजतबा के आवास पर और तीसरी उनके रिश्तेदार के घर पर गिरी। हमले का प्रभाव इतना भीषण था कि ईरानी सैन्य प्रमुख मोहम्मद शिराजी का शरीर टुकड़ों में बंट गया और उनकी पहचान केवल कुछ किलो मांस के लोथड़ों से हो सकी। वहीं, मोजतबा के बहनोई मिस्बाह अल-हुदा बाघेरी कानी का सिर दो हिस्सों में कट गया।

सेहत और ठिकाने पर बना हुआ है सस्पेंस

इस हमले में मोजतबा की पत्नी हद्दाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोजतबा के पैर में मामूली चोट आने की बात कही गई है। हालांकि, संघर्ष शुरू होने के बाद से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं, जिससे उनकी स्थिति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने अपना एक पैर खो दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर अनिश्चितता जताई है। ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि ऐसी खबरें हैं कि मोजतबा का चेहरा बुरी तरह विकृत हो गया है या उन्होंने एक पैर खो दिया है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि 'हमें नहीं पता कि वे जीवित हैं या नहीं' क्योंकि उन्हें लंबे समय से देखा नहीं गया है। वर्तमान में मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनका गुप्त ठिकाना पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी