पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस से की बात-चीत (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
विदेश

अब डर-डर कर नहीं रहेंगे बांग्लादेशी हिंदू, मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी

बांग्लादेश में फैली हिंसा में लगातार रूप से शिकार हो रहे बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के अंतिरम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात चीत की। 

शुभम पाठक

ढाका: बांग्लादेश में फैली अराजकता के कारण पूरे बांग्लादेश का हाल बदहाल है, खासकर इस हिंसा के कारण बांग्लादेशी हिंदुओ को संघर्ष का सामना करना पड़ा। इसी बवाल को देखते हुए आज यानी शुक्रवार (16 अगस्त) को बांग्लादेश के अंतिरम सरकार के मुखिया  मोहम्मद यूनुस ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की।

बांग्लादेश में लगातार हिंसा का शिकार हो रहे हिंदुओ को लेकर मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की। जिसमें प्रमुख रूप से मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने एक पोस्ट के जरिए इस बातचीत की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

बांग्लादेशी अंतिरम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात चीत के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात की। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने मौजूदा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पीएमओ ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर जानकारी दी। जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने एक लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

इसके साथ ही पीएमओ ने आगे बताया कि इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने अंतरिम सरकार द्वारा हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिसके बाद बांग्लादेश में बने अंतरिम सरकार के मुखिया प्रो. यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, संरक्षण और संरक्षण का आश्वासन दिया।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र