पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

कार में मोदी-पुतिन के बीच क्या हुई थी बातचीत? ट्रंप की सीक्रेट मीटिंग के खुले राज

India-Russia Relations: SCO सम्मेलन में पीएम मोदी और पुतिन की कार में हुई बातचीत पर पुतिन ने खुलासा किया कि उन्होंने मोदी को अलास्का में ट्रंप से यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा के बारे में बताया।

अक्षय साहू

Putin-PM Modi Talks In Car: चीन में पिछले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कार में हुई बातचीत। इसे लेकर कई तरह की आशंकए  जताई गई। हालांकि, अब खुद राष्ट्रपति पुतिन ने इस राज पर से पर्दा हटा दिया है कि उनकी पीएम मोदी से कार में क्या बात हुई।

जानकारी के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने चीन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, यह कोई रहस्य नहीं है, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से उनकी क्या बातचीत हुई थी। पुतिन का यह बयान उस मुलाकात के संदर्भ में था, जो उन्होंने अगस्त में ट्रंप से अलास्का में यूक्रेन युद्ध को लेकर की थी।

कार में एक घंटे तक मीटिंग

पुतिन और मोदी के बीच हुई मुलाकात को लेकर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग एक घंटे तक कार में बातचीत की। उन्होंने  कहा कि, "जब कोई अहम चर्चा चल रही होती है, तो अलग-अलग जगहों पर जाने या कोई व्यवधान डालने का सवाल ही नहीं उठता। दोनों नेता सहज थे, और इसलिए बातचीत जारी रही।"

जानकारों की मानना है कि, पुतिन की लिमोजीन कार को इस तरह से सुरक्षित बनाया गया है कि बाहरी दुनिया से किसी भी तरह की बातचीत लीक न हो सके। यही कारण हो सकता है कि दोनों नेताओं ने बेहद संवेदनशील द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। उनका मानना है कि यह पीएम मोदी और पुतिन के बीच अब तक की सबसे अहम और गोपनीय बातचीतों में से एक रही, जिसमें ऐसे विषय उठाए गए जो "दूसरों के लिए नहीं थे।"

ट्रंप से मीटिंग के बाद किया था फोन

इससे पहले, अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर भी बात की थी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अलास्का बैठक की जानकारी पीएम मोदी को दी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल के लिए और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अलास्का में हुई हालिया बैठक की जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन