मियामी में अमेजन का कार्गो विमान दुर्घटना (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर फिसले कार्गो विमान में लगी आग, हादसे में 5 लोगों की मौत, देखें VIDEO

Miami Amazon Cargo Plane Crash: अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेजन का बोइंग 767 कार्गो विमान लैंडिंग के बाद रनवे से आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई।

अक्षय साहू

Miami Airport Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेजन का एक कार्गो विमान क्रैश हो गया। अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, रनवे से आगे न‍िकलते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

घटना के बाद सामने आए वीडियो में विमान से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। मियामी-डेड काउंटी की शेरिफ रोसी कॉर्डेरो-स्टुट्ज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजे हुआ। मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा के अनुसार, घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

200 दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मियामी-डेड फायर रेस्क्यू विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया कि मौके पर 60 से अधिक बचाव टीमें और लगभग 200 दमकलकर्मी भेजे गए। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एक बयान में कहा कि एयर फ्लाइट 7598 रविवार को लगभग दोपहर 2 बजे हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एफएए के मुताबिक, यह विमान बोइंग 767-300 कार्गो विमान था, जिसने प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित लुइस मुनोज मारिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एजेंसी ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी। वहीं, अमेजन की प्रवक्ता केली नैन्टेल ने एफएए के बयान में कहा, लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान एक दुर्घटना का शिकार हो गया। स्थिति तेजी से बदल रही है और हम अभी भी पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

पहले कैलिफोर्निया में हुआ था विमान हादसा

इससे पहले शनिवार को कैलिफोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे। फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, बचाव दल को सैन जोकिन नदी के किनारे ऊंचाई वाले इलाके में एक सिंगल-इंजन विमान में आग लगी हुई मिली। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक दिया।

विमान में कुल चार लोग सवार थे। बयान के अनुसार, दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो वयस्कों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस विमान दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत