लगी आग की फोटोः ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

एक बार फिर धधक उठा अमेरिका: मची बड़ी तबाही, 5 की मौत; हजारों इमारतें नष्ट

दक्षिण कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने भारी तबाही मचा दी है। यह आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। जिसके चपेट में आके 5 लोगों की मौत हो गई है और हजारों घरों को भी नुकसान हुआ है।

अमन उपाध्याय

कैलिफोर्नियाः दक्षिण कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने भारी तबाही मचा दी है। यह आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। तेजी से फैलती आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे लोगों को खतरा बढ़ गया है। जंगलों में फैली इस आग ने कई घरों को जला दिया, जिससे हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए।

इस हादसे में अब तक कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

भयानक आग में 1000 से ज्यादा इमारतें नष्ट

लॉस एंजिल्स के पेसिफिक पेलिसेड्स इलाके में मंगलवार, स्थानीय समयानुसार 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अब तक 1100 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग ने 5,000 एकड़ (करीब 2,000 हेक्टेयर) से ज्यादा इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। लॉस एंजिल्स के अग्निशमन प्रमुख एंथनी मैरोन ने बताया कि आग के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। आग को रोकने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं।

30,000 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया

प्रशांत पैलिसेड्स इलाके में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। शुरुआत में यह आग करीब 20 एकड़ में भड़की थी, लेकिन अब यह 1,262 एकड़ में फैल चुकी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि प्रशासन को आसपास के 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। आग की चपेट में कई इमारतें आ चुकी हैं। तूफानी हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, वहीं, प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है। विदेश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!

कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में दो जगह आग

कैलिफ़ोर्निया के उत्तरी हिस्से में दो अलग-अलग जगह आग लग गई है। पहली आग "पैलिसेड्स" इलाके में लगी, जो दक्षिण-पूर्व से शुरू होकर कुछ ही घंटों में करीब 3,000 एकड़ में फैल गई। दूसरी आग "ईटन आग" अल्टाडेना इलाके में शुरू हुई, जो पासाडेना और पहाड़ों के बीच है। यह आग अब तक 400 एकड़ में फैल चुकी है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

तेज हवा बना आग फैलने का कारण

दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेज हवाओं के कारण भीषण आग फैल गई है। सोशल मीडिया पर आग की भयानक लपटों के कई वीडियो सामने आए हैं। फायर ब्रिगेड आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन हालात अब भी काबू में नहीं हैं। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

बाइडन ने कैलिफोर्निया यात्रा रद्द की

कैलिफोर्निया में जंगल की आग के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि तेज हवाएं स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं। लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि आग के कारण तीन स्कूलों के छात्रों को अस्थायी रूप से दूसरी जगह भेजा जा रहा है। बचाव दल दिन-रात लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित स्थानों को आपात शेल्टर के रूप में तैयार किया गया है।

खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के रिवरसाइड काउंटी का दौरा रद्द कर दिया है, जहां उन्हें दो नए राष्ट्रीय स्मारकों की घोषणा करनी थी। अब बाइडन अपना भाषण लॉस एंजिल्स में देंगे।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार