मसूद अजहर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'जिहाद के लिए...', जैश आतंकी मसूद के पास मस्क और जुकरबर्ग से भी ज्यादा दौलत, कहा- कब्र से सीधे जन्नत

Pakistan News: ऑडियो में मसूद अजहर खुद को बेहद अमीर बताता है, जिहाद के लिए धन की कमी न होने का दावा करता है और महिलाओं को नए जिहादी नेटवर्क में भर्ती करने की योजना उजागर करता है।

अक्षय साहू

Masood Azhar Jaish-e-Mohammed News: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर बड़ा असर पड़ा है। ताजा जानकारी के अनुसार उसका एक नया ऑडियो संदेश सामने आया है, जिसमें वह खुद को दुनिया का सबसे अमीर इंसान बताता है। उसने दावा किया कि उसकी दौलत एलन मस्क और मार्क ज़ुकरबर्ग से भी अधिक है।

ऑडियो में अजहर यह कहते हुए सुना गया कि जिहाद के नाम पर उसने जो कुछ भी मांगा, वह उसे मिला है, और हथियारों की खरीद के लिए पैसे की कभी कमी नहीं रही। दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में शामिल सुसाइड बॉम्बर डॉक्टर उमर मोहम्मद भी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। यह ऑपरेशन अफगानिस्तान में बैठे एक जैश कमांडर द्वारा संचालित किया जा रहा था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया।

आतंकी सरगना का ऑडियो आया सामने

हाल ही में मसूद अजहर का एक और ऑडियो सामने आया था, जिसमें वह महिलाओं को जन्नत के नाम पर बरगलाता हुआ सुना गया। इस रिकॉर्डिंग ने उसके नए महिला जिहादी नेटवर्क जमात-उल-मोमिनत के बारे में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए। इसमें बताया गया कि किस तरह महिलाओं की भर्ती, उनकी ट्रेनिंग और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। बहावलपुर के मरकज उस्मान ओ अली में दी गई एक तकरीर के दौरान अजहर ने विस्तार से बताया कि महिलाओं को किस प्रकार जिहाद के लिए तैयार किया जाएगा। जिस तरह पुरुष आतंकियों को 15 दिनों के “दौरा-ए-तरबियत” प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है, उसी तरह महिलाओं को दौरा-ए-तस्किया नाम का कोर्स कराया जाएगा। उसके अनुसार, इस कोर्स में शामिल महिलाएं कथित तौर पर मरने के बाद सीधे जन्नत जाएंगी।

महिलाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग

ऑडियो में आगे बताया गया कि प्राथमिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं दौरा-अयात-उल-निसा नाम के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगी, जहां उन्हें यह सिखाया जाएगा कि किस तरह कथित तौर पर धार्मिक ग्रंथ महिलाओं को जिहाद के लिए प्रेरित करते हैं।

समग्र रूप में, हालिया ऑडियो संदेशों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मसूद अजहर लगातार नए तरीकों से युवाओं और महिलाओं को आतंक की राह पर धकेलने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसकी साजिशों को नाकाम करने में सतर्क बनी हुई हैं।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना