राहुल गांधी, मैरी मिलबेन, नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

राहुल गांधी देश संभालने लायक नहीं, फिर दिखा अमेरिकी सिंगर का 'मोदी लव', कहा- वो गेम चेंजर

Mary Millben Slams Rahul Gandhi: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी को असक्षम बताते हुए पीएम मोदी के समर्थन में बयान दिया, कहकर कि मोदी जनता के वोट से चुने गए, और देशहित में फैसले लेते हैं।

अक्षय साहू

Mary Millben Support Modi: अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री, मैरी मिलबेन ने शनिवार (25 अक्टूबर, 2025) को एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी भारत का नेतृत्व करने के लिए सक्षम हैं। यह बात साबित हो चुकी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें चुनौती दी और एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।

मिलबेन ने इससे पहले भी पीएम मोदी के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी हर काम देश के हित में करते हैं, वो ट्रंप या किसी बड़े नेता से नहीं डरते और न ही किसी दबाव में आते बल्कि वो संयाम से फैसले लेते हैं। जिससे भारत को दूरगार्मी परिणाम मिलते हैं। मोदी की सत्ता जनता के वोट के दम पर बनी है, और यही लोकतंत्र की असली ताकत है, जैसा कि अमेरिका में होता है, वैसे ही भारत में भी।

मोदी भारत के सबसे अच्छे नेता: मिलबेन

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 24 साल पूरे होने पर भी मैरी मिलबेन ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहती आई हूं कि मोदी भारत के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। वे न सिर्फ भारत में अपने कार्यों से, बल्कि वैश्विक मंच पर भी प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं। वह एक गेम चेंजर और प्रभावशाली व्यक्ति हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों को हल करने की क्षमता रखते हैं।"

इस दौरान, मैरी मिलबेन ने अपनी आगामी भारत दौरे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, मेरा सपना है कि मैं भारत लौटकर वहां परफॉर्म करूं। इस पर भारत सरकार और हमारी टीम के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लौटने के बाद उन्हें भारतीय लोगों से सीधी बातचीत करने की बहुत इच्छा है।

बायोग्राफी जल्द होगी रिलीज

मिलबेन ने बताया, "मैं एक डॉक्युमेंट्री पर काम कर रही हूं, जिसमें मेरे जीवन और अमेरिकी राजनीति में मेरे प्रदर्शन को दर्शाया जाएगा। इसमें 20 सालों तक मेरे राष्ट्रीय गान और देशभक्ति गीत गाने के अनुभव भी होंगे। इसके अलावा, मैं एक किताब पर भी काम कर रही हूं, जो अगले साल प्रकाशित होगी। मैं नए म्यूजिक पर भी काम करने के मौके तलाशती रहती हूं।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?