लॉस एंजिल्स में Apple Store पर प्रदर्शनकारियों का हमला 
विदेश

VIDEO: लॉस एंजिल्स में Apple Store पर प्रदर्शनकारियों का हमला, लूट ले गए सारे आईफोन

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुए प्रदर्शनों के दौरान, रविवार की देर रात प्रदर्शनकारियों ने एक एप्पल स्टोर को लूट लिया। अब इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमन उपाध्याय

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रविवार रात प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने एप्पल स्टोर और जॉर्डन फ्लैगशिप स्टोर सहित कई दुकानों को लूट लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब लूटपाट करने वाले एप्पल स्टोर के अंदर थे, तभी पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद कई लुटेरे स्टोर के अंदर ही फंस गए। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार रात 9 जून को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित एक एप्पल स्टोर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। एक वायरल वीडियो में काले हुडी और मास्क पहने कई लोगों को स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। वीडियो में एक व्यक्ति को एप्पल स्टोर से सामान उठाकर शीशे पर जोर से पटकते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान पुलिस के सायरन और गोलियों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।

देखें Video-

ट्रंप की हो रही आलोचना

कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन और सीमा शुल्क नीतियों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए ट्रंप प्रशासन ने लॉस एंजिल्स में राष्ट्रीय गार्ड की टुकड़ियां भेजी हैं। हालांकि, ट्रंप के इस कदम को लेकर व्यापक आलोचना हो रही है।

वहीं, ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि कैलिफोर्निया में राष्ट्रीय गार्ड की तैनाती उनका एक "बेहतरीन फैसला" था। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर हमने ऐसा नहीं किया होता, तो लॉस एंजिल्स पूरी तरह बर्बाद हो चुका होता। साथ ही, ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि वे कैलिफोर्निया के राज्यपाल की गिरफ्तारी का समर्थन करेंगे।

भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2000 अतिरिक्त नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात करने का निर्देश दिया है। इसके बाद शहर में मौजूद सैनिकों की संख्या बढ़कर 4100 से भी अधिक हो गई है। यह फैसला सरकारी संपत्तियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिया गया है। इससे पहले, अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने करीब 700 मरीन सैनिकों को भी तैनात किया था, जो सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें