अमेरिकन फ्लाइट में लैपटॉप में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

विमान की लैंडिंग के वक्त लैपटॉप में लगी आग, अमेरिकन एयरलाइंस के केबिन में भरा धुआं, कई यात्री झुलसे

Laptop Fire Accident: अमेरिका में लैंडिंग के समय विमान में लैपटॉप में आग लगने से केबिन में धुआं भर गया। इस हादसे में पायलट के अनुसार लगभग 4 से 5 यात्री अपने हाथों में गंभीर रूप से झुलसे हैं।

प्रिया सिंह

US Flight Laptop Fire: अमेरिका में अटलांटा से डलास जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग के समय अचानक एक लैपटॉप में आग लग गई। आग लगते ही विमान के केबिन में तेजी से दमघोंटू काला धुआं फैलने लगा, जिससे वहां सवार करीब 133 यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विमान के पायलट ने तत्काल इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी और हवाई अड्डे पर तैनात आपातकालीन दस्तों को सतर्क रहने को कहा। इसी बीच केबिन क्रू ने बिना समय गंवाए विशेष उपकरणों से जलते हुए लैपटॉप की आग को काबू कर लिया जिससे एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

नियामक एफएए के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 2398 जो कि एयरबस A321 विमान था, शाम करीब 6:55 बजे डलास हवाई अड्डे उतरा। विमान के लैंड करते ही आपातकालीन दस्ते तुरंत रनवे पर पहुंचे और पीड़ित यात्रियों को वहां प्राथमिक उपचार देना शुरू किया।

इस हादसे में करीब चार से पांच यात्रियों के हाथ आग की लपटों से झुलस गए, जिन्हें विमान में ही तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल यात्री को सुरक्षित रूप से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

थर्मल बैग से काबू पाई गई आग और पायलट का बयान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैपटॉप से उठती लपटों को बुझाने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट्स ने बहुत ही बहादुरी से काम किया। उन्होंने विशेष थर्मल कंटेनमेंट बैग का इस्तेमाल किया, जिसके जरिए जलते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सुरक्षित रूप से ढक दिया गया।

एक यात्री ने बताया कि धुएं के कारण केबिन में सांस लेना मुश्किल था और वह पल बेहद डरावना लग रहा था। पायलट के अनुसार, आग लगने की यह गंभीर घटना विमान के मध्य भाग में हुई, जिससे कुछ यात्री वहां झुलस गए।

लिथियम-आयन बैटरी के खतरे और सुरक्षा मानक

नियामक एफएए के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में अब तक विमानों में लिथियम बैटरी से जुड़ी करीब 58 घटनाएं हो चुकी हैं। एजेंसी के अनुसार, mobile और laptop की लिथियम-आयन बैटरियां अत्यधिक गर्म होने पर थर्मल रनवे की स्थिति में पहुंच जाती हैं।

यह खतरनाक प्रक्रिया बिना किसी चेतावनी के शुरू हो सकती है, खासकर तब जब बैटरी क्षतिग्रस्त हो या ठीक से पैक न हो। विमानन कंपनियां यात्रियों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर हमेशा अत्यधिक सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील करती हैं।

Delhi Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना