केपी शर्मा ओली (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

कल हुए गिरफ्तार...आज हो गए बीमार, के.पी शर्मा ओली अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों की टीम रख रही नजर

Nepal News: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

सजल रघुवंशी

KP Sharma Oli Hospitalized: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को दिल की धड़कन तेज होने की शिकायत के बाद त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। केपी शर्मा ओली को बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पिछले साल सितंबर को जेनजी आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में हुई प्रदर्शनकारियों की मौतों के मामले में हुई है। साथ ही गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद नेपाल के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला।

अस्पताल ने जारी किया बयान

अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ओली का पहले किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। इसके अलावा उन्हें हाइड्रोनेफ्रोसिस, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाइपोथायरॉयडिज्म, एट्रियल फिब्रिलेशन और गॉलस्टोन जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं।

किस मामले में हुई ओली की गिरफ्तारी?

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली की गिरफ्तारी का मामला जेनजी प्रोटेस्ट के दौरान कथित दमनात्मक कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। उस समय केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री थे जबकि रमेश लेखक गृह मंत्री के पद पर थे। आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठे थे और मानवाधिकार उल्लंघन व अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप लगाए गए थे।

इन आरोपों की जांच के लिए सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने एक जांच आयोग गठित किया था। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में ओली और लेखक सहित कई अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसी आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए और शनिवार सुबह दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

कोर्ट में वर्जुअली पेश हुए ओली

अदालत में रविवार को पेशी के दौरान रमेश लेखक खुद उपस्थित हुए, जबकि स्वास्थ्य कारणों से केपी शर्मा ओली अस्पताल से वर्चुअली पेश हुए. अदालत ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेजते हुए जांच एजेंसियों को पूछताछ जारी रखने की अनुमति दी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज