पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

बाढ़ में डूबा पाकिस्तान...तो आसिफ ने दिया अनोखा ज्ञान, बोले- अल्लाह की नेमत है बाल्टी में जमा करो

Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बाढ़ को "अल्लाह की नेमत" बताया और कहा कि लोग इसका पानी घरों में जमा करें, जिससे सोशल मीडिया पर उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया।

अक्षय साहू

Khwaja Asif on Flood: पाकिस्तान इस समय मानसून की मार झेल रहा है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के चलते देश के कई इलाकों भारी बाढ़ आ गई है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बाढ़ को लेकर अजीबों गरीब बयान दिया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ख्वाजा आसिफ कहते दिख रहे हैं कि पाकिस्तानियों को बाढ़ का पानी जमा कर लेना चाहिए।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब ख्वाजा आसिफ से बाढ़ और उससे जुड़ी राहत-बचाव कार्यों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग इस बाढ़ को अल्लाह की नेमत समझें और पानी को अपने घरों में जमा करें। अपने बयान के पक्ष में उन्होंने तर्क दिया कि आज पूरी दुनिया पानी की कमी से जूझ रही है, ऐसे में पाकिस्तान में बाढ़ आना एक तरह से सौभाग्य की बात है। उनके अनुसार, इसे आपदा नहीं बल्कि अल्लाह का आशीर्वाद मानना चाहिए।

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

बाढ़ और लगातार बारिश से परेशान लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ख्वाजा ने कहा कि लोगों को सबसे पहले पानी को जमा करने की दिशा में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, “पानी को अपने घरों में जमा करें, इससे तमाम समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी।”

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बड़े पैमाने पर पानी जमा करने के लिए विशाल बांधों की जरूरत होती है, जो फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को खुद अपने स्तर पर घरों में पानी एकत्र करने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास फिलहाल बाढ़ को रोकने का कोई प्रभावी तंत्र नहीं है और लोग अनावश्यक रूप से सरकार को दोष दे रहे हैं। ख्वाजा का मानना है कि बाढ़ के लिए मुख्य रूप से स्थानीय सरकार जिम्मेदार है, जिसकी शक्तियां सीमित हैं।  

बाढ़ से 20 लाख लोग प्रभावित

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 854 हो गई है और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। NDMA के अनुसार,  पाकिस्तान में आई बाढ़ से करीब 27 लाख लोग प्रभावित है। अकेले पंजाब प्रांत लगभग 20 लाख बाढ़ से जुझ रहे है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?