बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

Khaleda Zia की हालत नाजुक: वेंटिलेटर पर BNP सुप्रीमो, डॉक्टरों ने दुआओं की अपील की

Khaleda Zia Health Condition Critical: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक है वे वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए देशवासियों से दुआ करने की अपील की है।

प्रिया सिंह

Khaleda Zia On Vetilator Support Evercare Hospital: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP सुप्रीमो खालिदा जिया की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती 80 वर्षीय जिया की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और अगले कुछ घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं। ढाका के एवरकेयर अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है।

वेंटिलेटर सपोर्ट और डॉक्टरों की चेतावनी

खालिदा जिया को 23 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 11 दिसंबर को सांस लेने में भारी तकलीफ के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। उनके निजी चिकित्सक डॉ. एजेडएम जाहिद ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उनकी हालत में सुधार के कोई ठोस संकेत नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिया के फेफड़ों को आराम देने के लिए मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। डॉक्टर ने भावुक होते हुए देशवासियों से उनके स्वास्थ्य के लिए विशेष दुआएं करने की अपील की है।

विदेश ले जाने की योजना पर फिलहाल रोक

BNP और खालिदा जिया का परिवार उन्हें बेहतर इलाज के लिए विदेश ले जाना चाहता था। इसके लिए हाल ही में विदेशी डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने बांग्लादेश का दौरा भी किया था ताकि उन्हें एयरलिफ्ट करने की संभावनाओं का जायजा लिया जा सके।

हालांकि, विशेषज्ञों की राय है कि जिया की मौजूदा शारीरिक स्थिति हवाई सफर के अनुकूल बिल्कुल नहीं है। ऐसे में उन्हें देश से बाहर ले जाना उनके जीवन के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता है, जिसके चलते फिलहाल स्थानीय और विदेशी डॉक्टरों की संयुक्त टीम ढाका में ही उनका उपचार कर रही है।

तारिक रहमान और समर्थकों में बढ़ी चिंता

खालिदा जिया के बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने हाल ही में अस्पताल पहुंचकर अपनी माँ का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में काफी समय बिताया और मेडिकल टीम से इलाज के बारे में विस्तार से चर्चा की।

जिया की नाजुक हालत की खबर मिलते ही बांग्लादेश भर में BNP समर्थकों के बीच मायूसी छा गई है। देश भर की मस्जिदों और पार्टी कार्यालयों में उनकी सलामती के लिए विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज