डोनाल्ड ट्रंप, केटी जकारिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

पहली थी मशीनगन...जानिए कैसी है ट्रंप की दूसरी प्रेस सेक्रेटरी, ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर की तारीफ

White House New Press Secretary: केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में काम किया और ट्रंप की कट्टर समर्थक रही हैं।

अक्षय साहू

Highlights:

  • केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

  • ट्रंप की मीडिया कंपनी में काम कर चुकी है जकारिया।

  • कट्टर MAGA समर्थक हैं केटी जकारिया।

  • कैरोलिन लेविट की जगह बनी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी।

White House New Press Secretary Katie Zacharia: पेशे से वकील और रूढ़िवादी टिप्पणीकार केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दी। उन्होंने जकारिया को हमेशा से ही एक शानदार और ईमानदार समर्थक बताया। उनका रिकॉर्ड बेदाग रहा है और ट्रंप के साथ लंबे समय से जुड़ी रही हैं।   

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि केटी जकारिया का सपोर्ट का रिकॉर्ड बेदाग रहा है, और वह शुरू से ही एक ईमानदार और शानदार समर्थक रही हैं। ट्रंप ने अपने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन मूवमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी MAGA की एक पक्की फैन और सदस्य हैं। केटी जकारिया कैरोलिन लेविट की जगह लेंगी।

कौन हैं केटी जकारिया?  

केटी जकारिया पेशे से एक वकील हैं। वह डोनाल्ड ट्रंप की मीडिया कंपनी की वकील और कम्युनिकेशन एडवाइजर के तौर पर काम कर चुकी हैं। जकारिया कैरोलिन लेविट की जगह लेंगी, जिन्होंने अगस्त में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में सबसे चर्चित चेहरा बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ट्रंप ने जकारिया के काम की तारीफ की, जिसमें उनके राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैंपेन से जुड़ी जिम्मेदारी भी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि केटी व्हाइट हाउस के प्रेस कोर के साथ बेहतर काम करेंगी। 

केटी जकारिया ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए ट्रंप द्वारा भरोसा दिखाने और तारीफ करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर सेवा करने के खास मौके के लिए धन्यवाद दिया। जकारिया ने कहा कि ट्रंप का भरोसा मेरे लिए सम्मान की बात है, और उनका नेतृत्व इस देश के लिए एक आशीर्वाद है। आगे का काम हमारे देश के लिए अच्छे नतीजे देना और अमेरिकी लोगों को उन बड़ी जीतों के बारे में बताना है जो यह प्रशासन हर दिन हासिल कर रहा है। 

कैरोलिन लेविट को बताया था मशीनगन

ट्रंप कई बार अपनी पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के काम तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक बार कैरोलिन की तारीफ करते हुए कहा था कि जब उनकी प्रेस सेक्रेटरी बोलती है, तो उनके होंठ ऐसे हिलते हैं जैसे कोई मसीनगन चल रही हो। ट्रंप को उस समय अपने इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

ट्रंप का ट्रुथ सोशल संभालती हैं जकारिया

जकारिया अभी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में सीनियर कम्युनिकेशन्स एडवाइजर के तौर पर काम कर रही हैं, जो राष्ट्रपति के ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म को संभालता है। जकारिया ने पहले डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) की प्रवक्ता के तौर पर कुछ समय काम किया था, जो अमेरिकी इमिग्रेशन एनफोर्समेंट को देखता है।

जकारिया की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह इस साल की शुरुआत में उस समय की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम के अंदर विभाग में शामिल हुईं, लेकिन करीब दो महीने बाद ही छोड़ दिया। जकारिया ने फिक्स कैलिफोर्निया के साथ भी काम किया है, जो एक कंजर्वेटिव एडवोकेसी ग्रुप है जिसे रिचर्ड ग्रेनेल ने शुरू किया था, जो ट्रंप के लंबे समय से साथी और उनके खास राष्ट्रपति के दूतों में से एक हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी