व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट (सोर्स- सोशस मीडिया) 
विदेश

आज रात गोलीबारी होगी!... ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी ने घटना से पहले ही कर दी थी 'भविष्यवाणी'? देखें वायरल VIDEO

Gunshot in White House: व्हाइट हाउस डिनर में हुई फायरिंग से पहले कैरोलिन लेविट का "गोलियां चलेंगी" वाला बयान वायरल हुआ, जिसने सुरक्षा और इस भयावह घटना के बीच एक नई बहस को जन्म दिया है।

अक्षय साहू

Karoline Leavitt Shots Will Be Fired Remark: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) में हाल ही में हुई शूटिंग की घटना से पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल  मच गई थी। इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस समारोह को लेकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और इसे देखने की अपील की।  वीडियो में लेविट ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप "गर्मी लाएंगे" और "गोलियां चलेंगी।" इस बयान ने सोशल मीडिया पर भारी चर्चा पैदा कर दी और कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के मजाक के रूप में लिया, जबकि अन्य इसे शूटिंग जैसी घटना के संदर्भ में चिंताजनक संकेत मान बैठे।

कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल हुए थे 2600 मेहमान

इस साल डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ लगभग 2,600 लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति फायरिंग करते हुए अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को नियंत्रित कर लिया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोग अपनी-अपनी टेबल के नीचे छिप गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कैरोलिन लेविट के वीडियो के संदर्भ में कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस मजाक ने किसी तरह अप्रत्याशित घटना के लिए माहौल तैयार किया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह केवल हल्का-फुल्का मजाक था, और सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह लागू थे। इस घटना ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर और राजनीतिक समारोहों में सुरक्षा की अहमियत को फिर से उजागर कर दिया।

हमले के बाद क्या बोले ट्रंप?

हमले के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "डी.सी. में शाम अच्छी रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहादुरी और तेजी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है। मैंने सुझाव दिया कि ‘शो चलता रहे’, लेकिन पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर निर्णय लेगा। वे जल्द ही फैसला लेंगे। इसके बावजूद, शाम की योजना मूल रूप से अलग होगी।"

क्यों आयोजित की जाती है कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर?

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया जाता है। इसकी मेजबानी वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन करती है। इसमें पत्रकार, राजनेता, सरकारी अधिकारी और हॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियां एकत्रित होती हैं। यह समारोह प्रेस की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है, पत्रकारिता के छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान करता है और राजनेताओं की हल्के-फुल्के अंदाज में रोस्टिंग (व्यंग्य) भी करता है।

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात