डोनाल्ड ट्रंप व कमला हैरिस (डिजाइन फोटो) 
विदेश

ड्रग्स-डेमोक्रेसी ड्रामा है...कमला हैरिस ने बता दी ट्रंप की असलियत, दुनिया के लिए खौफनाक है नया सच!

Kamala Harris on Donald Trump: पूर्व उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वेनेजुएला पर हमले के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अभिषेक सिंह

US Strikes Venezuela: वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिका ने एक बेहद गुप्त और त्वरित ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से वैश्विक राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच पूर्व उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह कार्रवाई न तो ड्रग्स रोकने के लिए है और न ही लोकतंत्र बचाने के लिए।

कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रंप की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि वेनेजुएला में की गई इस कार्रवाई से अमेरिका न तो सुरक्षित होगा और न ही मजबूत बनेगा। मादुरो भले ही एक क्रूर तानाशाह हों, लेकिन ट्रंप का यह कदम पूरी तरह गैरकानूनी और नासमझी भरा है। हैरिस ने चेताया कि सत्ता परिवर्तन या तेल के लिए लड़े जाने वाले ऐसे युद्ध अंततः अराजकता लाते हैं, जिसकी भारी कीमत अमेरिकी परिवारों को चुकानी पड़ती है।

तेल और ताकत की भूख: कमला

कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा मामला सिर्फ तेल और ट्रंप की खुद को ताकतवर नेता साबित करने की चाहत का है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को वाकई लोकतंत्र की परवाह होती, तो वे मादुरो के साथियों के साथ सौदेबाजी नहीं करते और न ही वहां के वैध विपक्ष को नजरअंदाज करते।

और क्या कुछ बोलीं पूर्व उपराष्ट्रपति?

कमला हैरिस के मुताबिक, राष्ट्रपति बिना किसी कानूनी अधिकार और बिना किसी निकास योजना के अमेरिकी सैनिकों को खतरे में डाल रहे हैं। इससे देश को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि अरबों डॉलर खर्च होंगे और एक पूरा क्षेत्र अस्थिर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता अब ऐसे झूठ से तंग आ चुकी है और वे नहीं चाहते कि उनके सैनिक ऐसे मिशन में फंसे। हैरिस ने जोर देकर कहा कि अमेरिका को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो अपने लोगों को सर्वोपरि रखे, कामकाजी परिवारों के लिए महंगाई कम करे और कानूनों का पालन करे।

कैसे अंजाम दिया गया ऑपरेशन?

अमेरिकी सेना ने महज 30 मिनट के भीतर 'एब्सोल्यूट रिज़ॉलल्व' नामक इस मिशन को अंजाम दिया। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पिछले कई महीनों से मादुरो की दिनचर्या पर बारीकी से नजर रख रही थीं और सेना धीरे-धीरे वेनेजुएला के तट के पास अपनी पकड़ मजबूत कर रही थी। इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद अब अमेरिका की राजनीति में भी बवाल मच गया है और विपक्ष लगातार ट्रंप की मंशा पर सवाल उठा रहा है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी