कमला हैरिस 
विदेश

इसराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर कमला हैरिस ने स्पष्ट किया अपना रूख, इस कंट्री को समर्थन

कन्वेंशन में कमला हैरिस ने अपना भाषण दिया और पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को स्वीकारते हुए इसराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन के मुद्दे पर बात कीं साथ ही अपना रूख एकदम स्पष्ट कीं।

साक्षी सिंह

शिकागो: अमेरिका के शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी का कन्वेंशन इवेंट चल रहा है। इसी कन्वेंशन में कमला हैरिस ने औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवारी को स्वीकार कीं। इस दौरान हैरिस ने कन्वेंशन में भाषण दिया। पार्टी के प्रति अपना आभार जताया। साथ ही उन्होंने इसराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोला।

कन्वेंशन में कमला हैरिस ने अपना भाषण दिया और पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को स्वीकारते हुए इसराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन के मुद्दे पर बात कीं साथ ही अपना रूख एकदम स्पष्ट कीं। हालांकि जब वो भाषण दे रही थीं तभी कुछ लोग 'फ्री फिलिस्तीन' का का नारा भी लगा रहे थे।

इसराइल को हैरिस का समर्थन

कमला हैरिस ने अपने भाषण में हमेशा इसराइल को अपना समर्थन देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने गाजा में लड़ाई को रोकने की अपील भी की। उन्होंने ने कहा कि अब बंधकों को रिहा करने और युद्ध विराम समझौतों के पूरा करने का वक्त आ गया है।

हैरिस का समर्थन यूक्रेन को

कमला हैरिस ने कहा पिछले साल सात अक्टूबर में इसराइल में हुई हमास के हिंसा की निंदा भी की। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 10 महीनों में गाजा में जो कुछ हुआ है, वह विनाशकारी है। हैरिस ने यूक्रेन के लिए रूस के खिलाफ वैश्विक मदद जुटाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि मैं यूक्रेन और नेटो (NATO) सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ी रहूंगी।

हैरिस ने किया आगाह

शिकागो के ‘यूनाइटेड सेंटर’ में उम्मीदवारी स्वीकार करने के लिए मंच पर आईं 59 वर्षीय  हैरिस ने कहा कि उनके लिए असंभव यात्राएं कोई नई बात नहीं हैं। हैरिस ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप धीर-गंभीर व्यक्ति नहीं हैं और उन्हें पुन: राष्ट्रपति बनाने के परिणाम बेहद गंभीर होंगे।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम