कमला हैरिस, फोटो (सो.सोशल मीडिया)  
विदेश

'US की राष्ट्रपति बनेगी महिला', व्हाइट हाउस में होगी कमला हैरिस की एंट्री, चुनाव लड़ने के दिए संकेत

Kamala Harris News: कमला हैरिस ने संकेत दिए हैं कि वह 2028 में दोबारा राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतर सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना से वह...

अमन उपाध्याय

US Presidential Election 2028: कमला हैरिस ने संकेत दिया हैं कि वह दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतर सकती हैं। शनिवार को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति जरूर बनेगी और वो खुद भी उस संभावना से इंकार नहीं करतीं। हैरिस ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने अभी हार नहीं मानी है।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे या नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी बड़ी चुनौती का सामना करने की संभावना नहीं दिखती।

इंटरव्यू के दौरान कही बात

कमला हैरिस ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपना जीवन और करियर सेवा की भावना के साथ जिया है, क्योंकि यह उनके स्वभाव का हिस्सा है। उनके अनुसार, सेवा करने के कई तरीके होते हैं और उन्होंने कभी लोकप्रियता या जनमत सर्वेक्षणों पर ध्यान नहीं दिया। हाल ही में अपनी किताब ‘107 डेज’ के लॉन्च के बाद दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। यह पुस्तक उस समय की घटनाओं पर आधारित है जब 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के हटने के बाद कमला हैरिस ने उनकी जगह ली थी।

व्हाइट हाउस में होगा महिला राष्ट्रपति का प्रवेश

कमला हैरिस ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में वो अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं। उनका कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि एक दिन व्हाइट हाउस में किसी महिला राष्ट्रपति का प्रवेश ज़रूर होगा। गौरतलब है कि पिछले साल वे डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं, लेकिन रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हैरिस के संकेत से यह पता चलता है कि उन्होंने 2028 के चुनावी मैदान से खुद को पूरी तरह पीछे नहीं हटाया है। उनका कहना था कि वह अब भी पार्टी की समर्पित नेता बनी हुई हैं और 2026 के मध्यावधि चुनावों की तैयारियों में पूरी गंभीरता से जुटी हैं।

2028 की तैयारी अभी से शुरू

बता दें कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही डेमोक्रेटिक पार्टी में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज होती नजर आ रही है। कई संभावित उम्मीदवार अभी से प्रमुख राज्यों के मतदाताओं से जुड़ने की कोशिशों में जुट गए हैं। इनमें कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम, केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर और कैलिफोर्निया के सांसद रो खन्ना जैसे नाम शामिल हैं। अनुमान है कि आखिरकार 30 से अधिक चर्चित डेमोक्रेट्स प्राइमरी दौड़ में उतर सकते हैं।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया