भारत ने अफगानिस्तान हमले की निंदा की, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला, काबुल अस्पताल कांड पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा; जानें क्या कुछ कहा

Kabul Hospital Airstrike: पाकिस्तान ने काबुल के ओमिद अस्पताल पर हवाई हमला किया है, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए हैं। भारत ने इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की है।

अमन उपाध्याय

India Condemns Kabul Attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भीषण मानवीय त्रासदी सामने आई है। पाकिस्तान द्वारा काबुल के एक अस्पताल पर किए गए हवाई हमले में करीब 400 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हमले पर भारत सरकार ने अत्यंत सख्त रुख अपनाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है और इसे 'अमानवीय' व 'कायरतापूर्ण' कृत्य करार दिया है।

ओमिद अस्पताल पर बरसे बम

तालिबान अधिकारियों और स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह हमला सोमवार (16 मार्च) की रात करीब 9 बजे काबुल स्थित 2,000 बेड वाले 'ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल' को निशाना बनाकर किया गया। हमले के वक्त अस्पताल मरीजों से भरा हुआ था। तालिबान के उपप्रवक्ता मुल्ला हमदुल्ला फितरत ने बताया कि इस हवाई हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है जिससे मरने वालों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है जबकि 250 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

भारत की सख्त प्रतिक्रिया

भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस हमले की तीव्र भर्त्सना की। नई दिल्ली ने स्पष्ट रूप से कहा कि निहत्थे नागरिकों और मरीजों पर की गई इस हिंसा को किसी भी तरह से 'सैन्य कार्रवाई' नहीं ठहराया जा सकता। भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह अपनी आंतरिक विफलताओं और कमियों को छिपाने के लिए बार-बार सीमा पार हिंसा और निर्दोषों के नरसंहार का सहारा ले रहा है।

रमजान के पवित्र महीने में बर्बरता

भारत ने इस बात पर भी गहरा दुख और रोष जताया कि यह हमला रमजान जैसे पवित्र महीने के दौरान किया गया है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 'रमजान के महीने में अस्पताल और मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाना न केवल अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि यह किसी भी नैतिकता के खिलाफ है'। भारत ने जोर देकर कहा कि कोई भी धर्म या कानून अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर हमले की अनुमति नहीं देता।

अफगानिस्तान की संप्रभुता पर प्रहार

भारत सरकार ने इस एयरस्ट्राइक को अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर सीधा हमला बताया है। नई दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे इस बर्बरता के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें और अफगानिस्तान में नागरिकों पर हो रहे इन हमलों को तुरंत रुकवाएं। भारत ने इस कठिन समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़े रहने और उनके प्रति अपना अटूट समर्थन दोहराया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी