जेडी वेंस, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

JD Vance जल्द बनेंगे राष्ट्रपति! टैरिफ वार के बीच US में आया भूचाल, ट्रंप को लेकर कही ये बात

JD Vance Statement: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संकेत दिया है कि वे किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति का पद संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप के...

अमन उपाध्याय

Donald Trump Health News: डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ टैरिफ युद्ध के जरिए दुनियाभर के देशों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संकेत दिया है कि किसी भी "गंभीर आपदा" की स्थिति में वे राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यूएसए टुडे को दिए एक इंटरव्यू में जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ और फिट हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि परिस्थितियां बदलती हैं तो ट्रंप का पदभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के दौरान ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान देखे गए थे, जिससे चर्चाओं को और हवा मिली। हालांकि, वेंस ने इंटरव्यू में दोहराया कि ट्रंप का स्वास्थ्य अच्छा है और वे अपना शेष कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

अमेरिकी जनता के लिए करेंगे काम

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूएसए टुडे से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है राष्ट्रपति अपने कार्यकाल को मजबूती से पूरा करेंगे और अमेरिकी जनता के लिए महत्वपूर्ण काम करेंगे। वेंस ने आगे बताया कि अगर किसी अनहोनी की स्थिति पैदा होती है, तो वे पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्हें "सबसे बेहतरीन ट्रेनिंग" मिली है। 41 वर्षीय वेंस ने कहा, “भगवान न करे कोई बड़ी त्रासदी हो, लेकिन बीते 200 दिनों में जो प्रशिक्षण मुझे मिला है, उससे बेहतर की कल्पना भी मुश्किल है।”

ट्रंप की सेहत पर बढ़ी चिंता

व्हाइट हाउस ने पहले ट्रंप की चोट को मामूली बताते हुए कहा था कि यह बार-बार और ज़ोर से हाथ मिलाने तथा एस्पिरिन के उपयोग की वजह से हुई है। यह निशान पहली बार जुलाई में दिखा था, लेकिन अक्सर फाउंडेशन से ढक दिया जाता था। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी बयान दिया कि ट्रंप रोज़ाना अन्य राष्ट्रपतियों की तुलना में कहीं अधिक अमेरिकियों से हाथ मिलाते हैं और जनता से मिलने-जुलने में उनकी ऊर्जा व समर्पण हमेशा साफ झलकता है।

ट्रंप को है क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी

राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. सीन बारबेला ने बताया कि ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी नामक समस्या है। यह स्थिति 70 साल से अधिक उम्र के लोगों में आम पाई जाती है। जुलाई में जब उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, तब पैरों के निचले हिस्से में सूजन साफ नज़र आई और जांच के बाद यह बीमारी पाई गई।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी