टोक्यो स्कूल में लगी भीषण आग (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

Tokyo School Fire: जापान की राजधानी टोक्यो के स्कूल में भीषण आग, 330 लोगों को किया गया रेस्क्यू,10 लोग घायल

Tokyo School Fire: जापान के टोक्यो के एक प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने समय रहते करीब 330 छात्रों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। लेकिन 10 लोग घायल हुए हैं।

प्रिया सिंह

Fatal Tokyo School Fire: जापान की राजधानी टोक्यो स्थित टाकिनोगावा डेसन एलिमेंट्री स्कूल में शुक्रवार को अचानक भयानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजे चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर हुई। आग लगने के समय स्कूल के भीतर लगभग 330 छात्र और शिक्षक मौजूद थे। आग और काला धुआं देखकर सभी लोगों में भारी अफरा-तफरी और खौफ का माहौल बन गया।

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक आग चौथी मंजिल के संगीत कक्ष के बिल्कुल पास से शुरू हुई थी। देखते ही देखते इस भयानक आग ने 200 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। कुछ छात्र और एक शिक्षक अंदर फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकलकर्मियों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

दमकलकर्मियों ने बहुत ही तेजी से कार्रवाई करते हुए फंसे हुए लोगों को समय रहते बचा लिया। अधिकांश छात्र और शिक्षक खुद ही निकलकर पास के एक खुले पार्क में सुरक्षित पहुंच गए। समय पर बचाव कार्य की वजह से कोई बहुत बड़ा जानलेवा हादसा होने से पूरी तरह टल गया। घटना के वीडियो में खिड़कियों से भारी काला धुआं निकलता हुआ साफ दिखाई दिया।

हादसे में 10 लोग हुए घायल

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें सात छात्र धुएं से प्रभावित हुए। एक छात्र बाहर निकलने की हड़बड़ी में गिरकर घायल हो गया और दो शिक्षक भी चोटिल हुए। हालांकि प्रशासन ने बताया है कि सभी की हालत स्थिर है और किसी की जान को कोई खतरा नहीं है। 300 से ज्यादा छात्रों को इस भीषण आग के बीच से सुरक्षित निकालना एक बड़ी कामयाबी रही।

पांचवीं कक्षा के बच्चे थे मौजूद

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग उस समय लगी जब पांचवीं कक्षा के छात्र वहां मौजूद थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि आग म्यूजिक क्लास के पास स्थित किसी कमरे से शुरू हुई थी। अभी तक इस भयंकर आग के लगने की असली वजह आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां