जापान ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी प्रतीकात्मक तस्वीर । AI 
विदेश

Japan: जापान ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, मौसम विज्ञान एजेंसी ने दिए ये संकेत

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शक्तिशाली भूकंप के बाद तोक्यो के दक्षिण में दूरदराज के द्वीप समूह के लिए मंगलवार को सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुदूरवर्ती समुद्र तट पर आए इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

साक्षी सिंह

टोक्यो: जापान में शक्तिशाली भूकंप आने के बाद अब सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शक्तिशाली भूकंप के बाद तोक्यो के दक्षिण में दूरदराज के द्वीप समूह के लिए मंगलवार को सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुदूरवर्ती समुद्र तट पर आए इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि इजु द्वीप के तटीय इलाके में मंगलवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया और कुछ ही मिनट बाद क्षेत्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकने संबंधी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जेएमए ने बताया कि हचिजो द्वीप के याएने जिले में लगभग 50 सेंटीमीटर की सुनामी का पता चला।

एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में आया, जो तोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है। जापान के एनएचके सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक, हचिजो द्वीप के निवासियों ने बताया कि उन्हें भूकंप महसूस नहीं हुआ और उन्होंने केवल सुनामी की चेतावनी सुनी। जापान ‘रिंग ऑफ फायर' में स्थित है। यह प्रशांत महासागर का ऐसा इलाका है जहां भूकंप आने का खतरा अधिक रहता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल