जाह्नवी कंडुला और यूएस पुलिस की गाड़ी।  
विदेश

पुलिस की गाड़ी से जाह्नवी कंडुला की हुई थी मौत, अब परिवार को मिलेगा 260 करोड़ रुपए का मुआवजा

US Police News : तीन साल पहले यूएस में पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के मौत मामले में मुआवजे का ऐलान हो गया है। पीड़ित परिवार को 260 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया गया है।

रंजन कुमार

US Road Accident Rules : भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के मामले में अमेरिका की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सीएटल प्रशासन ने जाह्नवी के परिवार को 29 मिलियन डॉलर (लगभग 260 करोड़ रुपए) का मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह राशि न केवल जाह्नवी के परिवार के लिए एक बड़ा कानूनी संबल है, बल्कि अमेरिकी इतिहास में पुलिस की लापरवाही से हुई मौत के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा हर्जाना भी है।

आंध्र प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय जाह्नवी कंडुला सीएटल की नॉर्थईस्ट्रन यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं। जनवरी 2023 में एक दुर्भाग्यपूर्ण रात, पुलिस अधिकारी केविन डेव एक आपातकालीन कॉल पर जा रहे थे। उनकी गाड़ी की रफ्तार 119 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो निर्धारित सीमा से कहीं अधिक थी। सड़क पार कर रही जाह्नवी इस तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

संवेदनहीनता ने वैश्विक स्तर पर मचाया था बवाल

यह मामला तब अंतरराष्ट्रीय विवाद बन गया, जब एक अन्य पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर का बॉडीकैम फुटेज वायरल हुआ। उस वीडियो में वह जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाते हुए हंस रहे थे और कह रहे थे कि उसकी जिंदगी की लिमिटेड वैल्यू है। प्रशासन को बस एक चेक लिखकर मामला रफा-दफा कर देना चाहिए। इस संवेदनहीन टिप्पणी पर भारत सरकार और वहां के प्रवासी भारतीयों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद अमेरिकी प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का भारी दबाव बना।

भारत में मुआवजे का सबसे बड़ा मामला

भारत की तुलना में मुआवजे की यह राशि बहुत बड़ी है। भारत में अब तक का सबसे बड़ा मुआवजा डॉ. कुणाल साहा (2013) के मामले में देखा गया था, जहां मेडिकल लापरवाही (जो दुर्घटना की श्रेणी में ही आती है) के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 11.41 करोड़ का आदेश दिया था। वहीं, सड़क हादसों की बात करें तो रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने एक अन्य मामले में एक मृतक के परिवार को 22 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया था।

लिमिटेड वैल्यू वाली टिप्पणी पर तमाचा

जाह्नवी कंडुला के मामले में मिला यह मुआवजा उस लिमिटेड वैल्यू वाली टिप्पणी पर एक करारा तमाचा है। वैसे, यह राशि होनहार बेटी की कमी तो पूरी नहीं कर सकती, लेकिन यह सुनिश्चित करती है कि कानून की नजर में हर जान की कीमत अनमोल है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज