फ्लाईदुबई विमान (सोर्स- ANI)
विदेश

फिर शुरू होगा तेल अवीव-दुबई हवाई मार्ग? इजरायल और UAE के बीच अहम बैठक आज, यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत

Flydubai Flight Attack Probe: फ्लाईदुबई विमान में सितंबर में हुई घटना की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल 15 नवंबर को UAE जाएगा। दुबई-तेल अवीव उड़ानें बहाल करने पर चर्चा होगी।

प्रिया जैस

Highlights:

  • इजरायली परिवहन मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल दुबई का दौरा करेगा।

  • 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुई सुरक्षा घटना की जांच।

  • तेल अवीव-दुबई हवाई मार्ग खोलने और फ्लाईदुबई की सेवाओं की अनुमति पर होगा फैसला।

Flydubai FZ1073 Incident: इजरायल के परिवहन मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा करेगा। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और सितंबर में फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान हुई घटना की जांच करना है।

यह प्रतिनिधिमंडल दुबई में स्थानीय सुरक्षा और विमानन अधिकारियों से मुलाकात करेगा। साथ ही, तेल अवीव और दुबई के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

इजरायल और UAE के बीच अहम बैठक

इजरायली मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, परिवहन मंत्रालय के महानिदेशक मोशे बेन जाकेन के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुई घटना के बारे में जानकारी जुटाएगा। इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल की दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें होंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा का मुख्य केंद्र तेल अवीव-दुबई हवाई मार्ग को अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए फिर से खोलने की तैयारियों पर होगा। इसके अलावा, इजरायली एयरलाइनों द्वारा UAE के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।

तेल अवीव-दुबई हवाई मार्ग की उड़ानों पर होगा फैसला

इस प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद, इजरायल का परिवहन मंत्रालय यह तय करेगा कि फ्लाईदुबई को इजरायल के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाए या नहीं। एयरलाइन की इजरायल के लिए सेवाएं तब निलंबित कर दी गई थीं, जब उसके एक विमान में गंभीर सुरक्षा घटना हुई थी।

फ्लाईदुबई हाइजैक घटना

30 सितंबर को, फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के दौरान, को-पायलट हम्माम अल-हमामी जो ओमान के नागरिक हैं उसने भारतीय मूल के फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया और विमान को नीचे गिराने की कोशिश की। हमले के दौरान, सह-पायलट ने कैप्टन के सिर के पिछले हिस्से पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

इस घटना के कारण विमान कई हजार फीट नीचे आ गया। विमान में सवार कुछ इजरायली यात्री कॉकपिट में घुस गए और उस सह-पायलट को काबू में कर लिया। इसके बाद, उड़ान में मौजूद दो अन्य पायलटों जो उस समय ड्यूटी पर नहीं थे उन्होंने विमान का नियंत्रण संभाला और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बाद में, यात्रियों को वापस तेल अवीव ले जाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट