कैप्टन स्मित मच्छार को सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करेगा इजरायल (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार, बहादुरी के सम्मान में राष्ट्रपति ने किया ऐलान

Smit Machchhar Israel Award: फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार को बहादुरी के लिए इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार देने का ऐलान किया। विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में उनकी अहम भूमिका रही।

अक्षय साहू

Smit Machhar Israel Presidential Award: इजरायल फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार को एक बड़ा सम्मान देने जा रहा है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने मच्छार को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म (नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार) से सम्मानित करने का ऐलान किया है। यह इजरायल का सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार है। 

भारतीय पायलट स्मित मच्छार का फिलहाल UAE के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इजरायली राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय पायलट को ठीक होने के बाद इजरायल का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा। हम उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। 

इसहाक हर्ज़ोग ने क्या कहा? 

इजरायली राष्ट्रपति ने कहा कैप्टन स्मित मच्छार को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड देने की घोषणा करते हुए कहा कि आज हम जिन इजरायली नायकों को सम्मानित कर रहे हैं, उनके साथ-साथ हम भारत के कैप्टन स्मित मच्छार के पूरी तरह और जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि  मच्छार ने जख्मी होने के बाद भी जिस जबरदस्त बहादुरी का परिचय दिया वह कमाल का है। यह एक अपने काम के प्रति गंभीरता को भी दर्शाता है। उन्होंने न सिर्फ 174 लोगों की जान बचाई बल्की एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया। 

हर्ज़ोग ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। जब ठीक हो जाएंगे, तो उन्हें इजरायल के लोगों की ओर से  'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

अमेरिका भी करेगा मच्छार का सम्मान

इजरायल के अलावा अमेरिका ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित करने का ऐलान किया है। न्यू जर्सी के सांसद जोश गॉटहाइमर ने 5 अक्टूबर को संसद में इसके लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही स्मित मच्छार को सच्चा हीरो बता चुके हैं। 

स्मित मच्छार ने बचाई थी 174 लोगों की जान


हाईजैक और क्रैश करने की कोशिश की थी। इस दौरान को-पायलट ने प्लेन के मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री और ड्यूटी पर न होने वाले क्रू मेंबर अंदर आ सके और हमलावर को काबू में कर सके।

इस हाथापाई के कारण प्लेन तेजी से नीचे गिरने लगा। हाईजैकिंग का सिग्नल भेजे जाने से पहले प्लेन दो मिनट में लगभग 16,000 फीट नीचे आ गया। इसके बाद प्लेन का रास्ता बदला गया और उसने सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग की, जिसमें सवार सभी 174 लोग बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकल आए।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर