इजरायल डिफेंस फोर्सेस, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

युद्ध के बीच सेना पर भड़का इजरायल, पत्रकारों के साथ मारपीट मामले में पूरी बटालियन सस्पेंड; मचा हड़कंप

IDF Action Against Journalists: वेस्ट बैंक में CNN के पत्रकारों के साथ बदसलूकी और हिंसा करने के मामले में इजरायली सेना ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए पूरी रिजर्व बटालियन को सस्पेंड कर दिया है।

अमन उपाध्याय

Israeli Soldiers Attack Journalists West Bank: पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल ने अपनी ही सेना के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। वेस्ट बैंक में पत्रकारों के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के मामले में इजरायल ने एक पूरी रिजर्व बटालियन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सेना ने इस बटालियन को वेस्ट बैंक में जारी ऑपरेशनल गतिविधियों से हटाकर अगले आदेश तक ट्रेनिंग पर भेज दिया है।

CNN पत्रकारों के साथ हुई थी हिंसा

यह कठोर निर्णय उस समय लिया गया जब सीएनएन (CNN) के पत्रकारों के साथ सैनिकों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, इस रिजर्व बटालियन के सैनिकों ने फोटो जर्नलिस्ट सिरिल थियोफिलॉस को पकड़कर उनका गला दबाया उन्हें जमीन पर गिराया और उनके कैमरे को भी भारी नुकसान पहुंचाया। पत्रकारों को हिरासत में भी ले लिया गया था। इजरायली सेना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसकी जांच अब सैन्य पुलिस द्वारा की जाएगी।

नैतिक और पेशेवर विफलता

इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने इस रिजर्व बटालियन की हरकत को 'गंभीर नैतिक और पेशेवर विफलता' करार दिया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह का व्यवहार सेना के मूल आचरण और मानदंडों के बिल्कुल विपरीत है।

इजरायली सेना प्रमुख इयॉल जमीर ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हथियारों का इस्तेमाल केवल मिशन को पूरा करने के लिए किया जाना चाहिए। इसमें बदले की भावना की कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैनिकों से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती और ऐसी हरकतों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पत्रकारों की सुरक्षा पर उठते सवाल

गौरतलब है कि इजरायल पर अक्सर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और उनकी हत्याओं के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में लेबनान में हुई इजरायली एयर स्ट्राइक में भी कुछ पत्रकारों की जान गई थी। हालांकि इजरायल ने उनमें से एक को हिज्बुल्लाह का सहयोगी बताया था और बाकी मौतों को 'कोलेट्रल डैमेज' करार दिया था लेकिन वेस्ट बैंक की इस ताजा घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से बहस छेड़ दी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल