Israel Hezbollah war 
विदेश

हिज्बुल्ला की अब खैर नहीं, इसराइल ने फिर शुरू किए हमले, 100 से अधिक दागे रॉकेट-मिसाइल और ड्रोन

इसराइल अब हिज्बुल्ला को छोड़ने के बिल्कुल मूड में नहीं दिख रहा है। इसराइल की सेना ने लेबनान में लोगों से उन मकानों और इमारतों को तुरंत खाली करने को कहा है जहां हिज्बुल्ला आतंकवादी समूह ने हथियार जमा कर रखे हैं। इसराइल ने कहा कि उसने आतंकवादी समूह के खिलाफ व्यापक हमले शुरू किए हैं।

साक्षी सिंह

यरुशलम: इसराइल अब हिज्बुल्ला को छोड़ने के बिल्कुल मूड में नहीं दिख रहा है। इसराइल की सेना ने लेबनान में लोगों से उन मकानों और इमारतों को तुरंत खाली करने को कहा है जहां हिज्बुल्ला आतंकवादी समूह ने हथियार जमा कर रखे हैं। इसराइल ने कहा कि उसने आतंकवादी समूह के खिलाफ व्यापक हमले शुरू किए हैं। सीमा पर करीब एक साल से जारी संघर्ष और रविवार को विशेष तौर पर भारी गोलीबारी के बाद इस तरह की यह पहली चेतावनी दी गई है।

हिज्बुल्ला ने इसराइल के हालिया हमले में अपने एक शीर्ष कमांडर और कई लड़ाकों के मारे जाने के बाद बदले की कार्रवाई के तहत इसराइल के उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाकर 100 से अधिक रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागे थे। हमलों और जवाबी हमलों के कारण व्यापक युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है जबकि इसराइल की गाजा में फलस्तीनी हमास के खिलाफ लड़ाई जारी है और वह सात अक्टूबर के हमले में बंधक बनाए गए कई बंधकों की वापसी की कोशिश कर रहा है।

इसराइल पर नकेल कसने में नाकाम हिज्बुल्ला

हिज्बुल्ला ने ईरान समर्थित सहयोगी आतंकवादी समूह हमास और फलस्तीनियों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए अपने हमलों को जारी रखने का संकल्प जताया है। इसराइली सेना के एक अधिकारी ने कहा कि इसराइल ने हवाई अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया हुआ है और जमीनी हमले की उसकी तत्काल कोई योजना नहीं है। अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि हमलों का उद्देश्य हिज्बुल्ला की इसराइल पर और अधिक हमले करने की क्षमता पर अंकुश लगाना है।

इसराइल ने भिजवाया संदेश

लेबनान की मीडिया की खबर के अनुसार निवासियों को संदेश मिले हैं जिसमें उनसे अगली सूचना तक ऐसी किसी भी इमारत से चले जाने का अनुरोध किया गया है जहां हिज्बुल्ला ने हथियार जमा कर रखे हैं। लेबनान की मीडिया के मुताबिक, अरबी भाषा में लिखे संदेश में कहा गया है। अगर आप ऐसी इमारत में हैं जहां हिज्बुल्ला ने हथियार रखे हैं तो अगली सूचना तक उस गांव को छोड़कर चले जाइए।

अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि इसराइल के आदेश से कितने लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि सीमा के दोनों ओर के समुदाय लगभग हर दिन होने वाली गोलीबारी के कारण क्षेत्र को खाली कर चुके हैं। इसराइल ने हिज्बुल्ला पर दक्षिण में पूरे समुदायों को आतंकवादी ठिकानों में बदलने का आरोप लगाया है, जहां छिपे हुए रॉकेट लांचर और अन्य बुनियादी ढांचे हैं। इसराइल ने दक्षिणी लेबनान में फिर से हमले शुरू किए हैं जिसके तहत सोमवार को उसने यह चेतावनी दी।

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका