बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अब इजरायल का होगा गाजा! नेतन्याहू के प्लान को मिली हरी झंडी, बड़े ऑपरेशन के लिए तैयारी शुरू

Israel hamas war update: इजरायल ने गाजा पर पूर्ण नियंत्रण पाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, इस अभियान में लगभग 4 से 5 महीने का समय लगेगा और इस दौरान...

अमन उपाध्याय

Israel Hamas conflict: गाजा में जारी संघर्ष के बीच, इजरायल ने हमास को पूरी तरह समाप्त करने का फैसला किया है। इजरायल की सुरक्षा समिति ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू की गाजा के कुछ नए इलाकों पर नियंत्रण पाने की योजना को गुरुवार को मंजूरी दे दी है। इस अभियान के करीब चार से पांच महीने तक चलने की संभावना है। इसके चलते लगभग दस लाख से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों को अपना घर छोड़ना पड़ेगा। हालांकि, इजरायल के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी इस योजना को लेकर चेतावनी दे रहे हैं कि इससे वहां मौजूद बंदियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि इस योजना का मुख्य मकसद आतंकवादी संगठन हमास के बचे हुए बच्चे लड़ाकों को समाप्त करना और 50 बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास के कब्जे में बंधकों में से केवल 20 के जीवित होने के प्रमाण मिले हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने इस योजना को लेकर इजरायल को चेतावनी भी दी है।

हमास को पूरी तरह खत्म करने का बना प्लान

कल भारतीय पत्रकारों से बात करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी योजना गाजा पर पूरी तरह कब्जा करने या उसे इजरायल में मिलाने की नहीं है। उनका मकसद सिर्फ अपने बंधकों को आज़ाद कराना है और हमास को पूरी तरह खत्म कर गाजा की जिम्मेदारी नई अस्थाई सरकार को सौंपना है।

मीडिया की खबरों के अनुसार, हाल ही में एक समझौता टूटने के बाद इजरायल ने एक नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत गाजा के उत्तरी शहरों और मध्य क्षेत्र के शिविरों पर कब्जा किया जाएगा, जिससे वहां की आधी आबादी दक्षिणी गाजा की ओर शिफ्ट हो जाएगी। इस ऑपरेशन के दौरान इजरायली सेना अपने साथ भारी मात्रा में राशन भी ले जाएगी, जिसे गाजा के निवासियों में वितरित किया जाएगा।

तख्तापलट की कोशिश

इजरायल की इस योजना पर हमास ने कड़ा विरोध जताया है। हमास ने नेतन्याहू की घोषणा की निंदा करते हुए इसे तख्तापलट की कोशिश बताया। उनका कहना है कि नेतन्याहू की यह आक्रामक रणनीति इस बात का संकेत है कि वह जल्द से जल्द बंधकों को मुक्त करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए वे अपने स्वार्थ और कट्टरपंथी एजेंडे की वजह से बंधकों की कीमत चुका सकते हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा